Thursday, April 25th, 2024 Login Here
पिपलिया कृृषि मंडी में कांग्रेस प्रत्याशी गुर्जर ने की किसानों व व्यापारियों से मुलाकात मोदी सरकार की योजनाओं से संसदीय क्षेत्र रोशन हो रहा लाखों खर्च करने के बाद भी जलकुंभी नहीं हटी, अब नपा कर्मचारियों पर जिम्मा! दो साल से कागजों में उलझे अमृत -2 पर आचार संहिता का साया, छह महिने और करना होंगा इंतजार मंदसौर में कार में सवारों से एक करोड़ नगदी और तीन किलो चांदी पकडाई श्रृद्धा, समर्पण और भक्ति भाव से मनाया गया श्री हनुमान जन्मोत्सव भक्तों के दुःख दूर कर आरोग्य तीर्थ बन चुका है श्री हर्कियाखाल बालाजी का धाम मतदान से पहले कार्रवाहीं, 23 बदमाश तीन महिने के लिऐ जिलाबदर शिवना में नाइट्रोजन ज्यादा इसलिए फेल रही जल कुंभी.. बुनियादी संसाधनों का समग्र विकास भाजपा सरकार कर रही कार में बैठकर उतार रहे थे सट्टा, 9 सटोरिये गिरफ्तार, पांच करोड़ का हिसाब मिला मंदसौर की युवती के साथ रतलाम के कोचिंग संचालक ने किया दुष्कर्म मंदसौर नया रिकार्ड बनाऐ, डबल इंजन की सरकार करेंगी यहां विकास-सीएम डॉ यादव सीएम डॉ मोहन यादव ने मंदसौर में किया रोड शो, गांधी चौराहे पर जनसभा को भी संबोधित किया तैलीया तालाब पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी की रिपोर्ट को सही माना एनजीटी ने

 *ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा 25 फीट ऊंचा शिवलिंग, 12 ज्योतिर्लिंग और 3D फिल्म के माध्यम से अनूठी यात्रा करवाई** 
मन्दसौर। राजयोग के द्वारा जीवन को सुखमय बनाने के गुड़ रहस्यों से आमजनमानस को परिचित कराने वाली प्रजापिता ब्रह्मकुमारी संस्थान द्वारा स्थानीय तलेरा विहार स्थित आत्मकल्याण भवन में महा शिवरात्रि महोत्सव उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया 25 फीट ऊंचे विशाल शिवलिंग और 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन के साथ ही 3डी फिल्मों के माध्यम से अद्भुत शांति वाली अलौकिक आध्यात्मिक यात्रा से श्रद्धालुओं को परिचित कराया गया। समारोह का शुभारंभ आत्म कल्याण भवन की संचालिका ब्रह्माकुमारी समिता बहन,भानपुरा सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी सरिता बहन के सानिध्य में नगरपालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राम कोटवानी, मंदसौर जिला प्रेस क्लब के अध्यक्ष बृजेश जोशी, खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के सदस्य मदनलाल राठौड़ की गरिमामय उपस्थिति में हुआ।
समारोह में ब्रह्माकुमारी संस्थान की संचालिका समिता बहन ने महाशिवरात्रि महोत्सव के महत्व की व्याख्या करते हुए बताया कि मनुष्यों को निर्विकार और पवित्र बनाने के लिए परमात्मा शिव का दिव्य अवतरण धरा पर होता है। दुनिया में भौतिक प्रगति बहुत हुई है लेकिन जीवन में सुख और शान्ति कम होती जा रही है इसलिये यह आवश्यक है की विश्व सुखमय बने और समाज में सद्भावना हो लेकिन यह तभी संभव है जब हमारे मन में सभी के लिए शुभ कामना होगी, मन से नकारात्मक शक्तियों का नाश होगा और सकारात्मकता आएगी यह संभव है ब्रह्मकुमारी संस्थान में सिखाए जाने वाले राजयोग के अभ्यास से जिसके कारण मन की वृत्तियां शुद्ध होती हैं।
भानपुरा सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी सरिता बहन  ने महाशिवरात्रि पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि यह पर्व हमें याद दिलाता है किस कलयुग की घोर अज्ञान रूपी रात्रि में परमात्मा शिव अवतरित होकर ज्ञान का प्रकाश देते हैं जिससे हमारा जीवन देव तुल्य बन जाता है हम अपने अंदर की बुराइयों रूपी धतूरे को ईश्वर पर समर्पित कर आलस्य, अलबेला पन एवं अन्य विकारों का त्याग कर सच्ची शिवरात्रि मनाएं।
नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राम कोटवानी ने कहा की जीवन को सुखमय बनाने के लिये अध्यात्म आवश्यक है इसके माध्यम से व्यक्ति मन की बुराइयों को समाप्त कर सकारात्मकता के साथ प्रगति कर सकता है व्यक्ति यदि सकारत्मक सोच रखता है तो उसका आत्म विश्वास बढ़ता है और यही सफलता की मुख्य कुंजी होता है।
खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के सदस्य मदनलाल राठौर ने कहा की परमात्मा के प्रति समर्पित भाव रखने से व्याक्तित्व का विकास होता है और मानव जीवन के सारे काम स्वतः ही होते चले जाते है।
मन्दसौर जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष ब्रजेश जोशी ने अपनी माउंट आबू यात्रा का संस्मरण सुनाते हुए कहा की व्याक्ति को अपनी बुद्धि का तार सदैव परमात्मा के साथ जोड़कर रखना चाहिये। जीवन के  सारे दुःख और कठिनाइयों को हमे परमात्मा को अर्पित कर सदैव निर्विकारी रहना चाहिये। 
 प्रारम्भ में अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर शिव ध्वजारोहण किया और फीता काटकर शांति अनुभूति केंद का शुभारंभ किया ।अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ भेटकर, तिलक व बैज लगाकर किया गया ।समारोह में  दशपुर जागृति संगठन के अध्यक्ष  देवेंद्र  पुराणिक, सत्येंद्र सोम, लायंस क्लब के अध्यक्ष  विकास भंडारी, समाजसेवी एवं भारतीय विद्या मंदिर के संस्थापक शिक्षाविद रमेश  चंद्रे, अरुण शर्मा, पत्रकार सुप्रिय गौतम,  अनिल  संगवानी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 *विभूतियों का किया सम्मान* 
 समारोह में शहर के प्रथम नागरिक नगर पालिका अध्यक्ष राम कोटवानी, मन्दसौर जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष ब्रजेश जोशी, पर्यावरण दिवस के अवसर पर सावन के महीने में मंदसौर शहर व  जिले के अन्य स्थानों पर किये गए पौधारोपण में सहयोग करने वाले लायंस क्लब अध्यक्ष विकास भंडारी, दैनिक भास्कर के ब्यूरो चीफ सप्रिय गौतम, सत्येंद्र सोंम एवं वन विभाग की टीम का सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है की पर्यावरण के क्षेत्र में किये गए योगदान के लिये मन्दसौर जिले को द्वितीय पुरुस्कार मिला,  परम श्रद्धेय दादी जानकी द्वारा यह पुरुस्कार मंदसौर केंद्र की संचालिका समिता  बहन को प्रदान किया।
  कार्यक्रम के प्रारंभ में कुमारी नेहल द्वारा स्वागत नृत्य  एवं भगवान शिव की महिमा पर कुमारी परी द्वारा सुंदर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया ।समारोह का संचालन ब्रह्माकुमारी हेमलता बहन ने किया।
  
  *शहर में निकली कलश यात्रा* 
 महाशिवरात्रि के अवसर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय शाखा के तत्वावधान कलश यात्रा व शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा व शोभा यात्रा विश्वविद्यालय के तलेरा विहार स्थित आत्मकल्याण भवन से प्रारम्भ हुई जो शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने शिव अवतरण को लेकर संदेश देने वाले नारे लगाए। इसमें सचेतन झांकियां शामिल की गई। कलश यात्रा व शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु थे।जगह-जगह शोभा यात्रा का स्वागत हुआ।
 
 *29 फरवरी तक निरंतर होगी आध्यात्मिक यात्रा* 
ब्रह्मकुमारी हेमलता बहन ने बताया की महाशिवरात्रि के अवसर पर तलेरा विहार स्थित आत्मकल्याण भवन में  द्वादश ज्योतिर्लिंगम की अद्भुत झांकी सजाई गई जिसमे  3D फिल्म के माध्यम से महाशिवरात्रि पर्व का आध्यात्मिक रहस्य बताया जा रहा है।  परमात्मा अनुभूती का यह अनूठा कार्यक्रम  29 फरवरी तक प्रतिदिन रात्रि 7 से 10 बजे तक चलेगा। सभी नगर वासियों से आग्रह है यहां दर्शन लाभ प्राप्त करें।
Chania