Friday, April 19th, 2024 Login Here
किसान के खेत तक पानी पहुंचाकर तस्वीर बदल दी मोदी सरकार ने रंगारंग आकाशीय आतिशबाजी के बीच बुराई के प्रतिक रावण के पुतले का दहन कर मनाया दशहरा पर्व* लोनिवि के कार्यपालन यंत्री आदित्य सोनी व एसडीओं कमल जैन को कलेक्टर ने दिया शोकाज शुभ मुर्हूत में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने भरा नामाकंन मंदिर जाने के लिए निकले टीआई संजीवसिंह परिहार का शव कार में मिला मुंॅह बोले मामा के साथ मिलकर बेटे ने किया पिता का कत्ल टोल पर खत्म होगा वीआईपी कल्चर, नहीं मिलेगी किसी को भी छूट निजी भूमि को विवादित बताकर अवैध वसूली करने वाला गिरफ्तार किसानों को उन्नति भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता महंगाई की मार से गरीबी के दलदल में फंस रहे नागरिक मंदसौर-नीमच के मेडिकल कॉलेज को शुरू करने की तैयारी, डीन की पदस्थापना हुई सभी वर्गो के हितों का समावेश है कांग्रेस का न्याय पत्र तीन करोड महिलाओं को लखपति दीदी बनाकर सशक्त बनाऐगी मोदी सरकार कुत्तों के आतंक से शहरवासी परेशान, कथित पशु प्रेमी पड रहे प्रशासन पर भारी रतलाम के सैलाना में युवक की चाकू मारकर हत्या:
देश में अब तक 7 मौतें, जम्मू-कश्मीर, बिहार-झारखंड, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत 12 राज्यों में पूरी तरह लॉकडाउन
  • देश में पहली बार 31 मार्च तक यात्री ट्रेनें, लोकल, मेट्रो और इंटर स्टेट बसें नहीं चलेंगी 
नई दिल्ली. कोरोनावायरस देश में तेजी से फैल रहा है। इसके चलते देश धीरे-धीरे लॉकडाउन की तरफ बढ़ रहा है। पंजाब और पुडुचेरी में 31 मार्च तक कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। इसके अलावा 16 राज्यों के 331 शहर पूरी तरह लॉकडाउन हैं। पिछले एक दिन में मुंबई, पटना और सूरत में तीन कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी हैं। मुंबई में 63 साल, सूरत में 67 साल और पटना में 38 साल के मरीज की मौत हुई है। मुंबई और पटना में जान गंवाने वाले डायबिटिक थे, जबकि सूरत के मरीज को किडनी की समस्या थी। देश में इस बीमारी से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 6 को डायबिटीज थी। देश में संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 482 हो चुकी है।
लॉकडाउन के नियम नहीं माने तो कार्रवाई
दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को लॉकडाउन का ऐलान किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। वहीं, महाराष्ट्र और तमिलनाडु ने रविवार के जनता कर्फ्यू को एक दिन के लिए बढ़ाने की लोगों से अपील की है। केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन के नियम नहीं मानने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
दिल्ली में लॉकडाउन: कौन सी सेवा जारी
  • जरूरी कार्यों के लिए 25% डीटीसी की बसें चलाई जाएंगी।
  • अस्पताल या जरूरी कामों के लिए लोग जा सकेंगे।
  • मेडिकल, दूध, राशन की दुकानें खुली रहेंगी
  • 5 से ज्यादा लोग एक जगह जमा नहीं हो सकेंगे
  • प्राइवेट सेक्टर के स्थाई और कॉन्ट्रैक्ट वाले कर्मचारी भी ड्यूटी पर माने जाएंगे। सैलरी दी जाएगी।
  • सरकार के इन आदेशों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई होगी।
कौन सी सेवाएं बंद
  • कोई भी पब्लिक और प्राइवेट ट्रांसपोर्ट नहीं चलेगा।
  • शॉप, बाजार, वर्कशॉप बंद रहेंगे।
  • गैर-जरूरी कार्यों के लिए घर से नहीं निकल पाएंगे।
  • सभी निजी कार्यालय बंद रहेंगे।
  • 23 मार्च से राज्य के अंदर घरेलू उड़ानें बंद। हालांकि, डीजीसीए ने कहा है कि आईजीआई एयरपोर्ट पर घरेलू उड़ानें चालू रहेंगी।
  • सोमवार से दिल्ली के बॉर्डर सील रहेंगे।
इन राज्यों में पूरी तरह लॉकडाउन, 60 करोड़ लोग घरों में बंद
राज्य जिले आबादी
राजस्थान 33 7.95 करोड़
उत्तराखंड 13 1.17 करोड़
पंजाब 22 3.05 करोड़
ओडिशा 30 4.71 करोड़
बंगाल 23 10.09 करोड़
दिल्ली 11 1.93 करोड़
तेलंगाना 31 3.53 करोड़
बिहार 38 12.85 करोड़
आंध्र प्रदेश 13 4.98 करोड़
छत्तीसगढ़ 28 3.22 करोड़
झारखंड 24 4.01 करोड़
जम्मू-कश्मीर 20 1.50 करोड़
हिमाचल प्रदेश 12 0.75 करोड़
कुल 298 59.74 करोड़
जनसंख्या के आंकड़े 2020 के अनुमान के मुताबिक
इनके अलावा 3 और राज्यों के भी 25 जिलों में लॉकडाउन
राज्य कितने जिलों में लॉकडाउन
महाराष्ट्र 13 जिले
मध्यप्रदेश 10 जिले
उत्तर प्रदेश 15 जिले
हरियाणा 7 जिले
कुल 45 जिले

महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश में कहां लॉकडाउन
महाराष्ट्र में 13 जिले :
पिंपरी चिंचवड़, पुणे, मुंबई, नागपुर, यवतमाल, नवी मुंबई, कल्याण, अहमदनगर, रायगढ़, ठाणे, उल्हासनगर, औरंगाबाद और रत्नागिरि।
मध्य प्रदेश में 10 जिले : भोपाल, जबलपुर, सिवनी, बालाघाट, नरसिंहपुर, रीवा, बैतूल, ग्वालियर, उज्जैन और छिंदवाड़ा।
उत्तर प्रदेश में 15 जिले : आगरा, लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, लखीमपुर खिरी, बरेली, आजमगढ़, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, अलीगढ़, मोरादाबाद, वाराणसी, गोरखपुर और सहारनपुर।

देश में सबसे बड़ी स्क्रीनिंग भीलवाड़ा में, 27 मार्च तक 30 लाख आबादी की जांच होगी
भीलवाड़ा से कोरोना चेन बनी है। यहां एक संक्रमित डॉक्टर के जरिए 13 लोगों में संक्रमण फैला। फिर 6 हजार लोगों की स्क्रीनिंग करानी पड़ी। शनिवार को बांगड़ हॉस्पिटल के 5 और नर्सिंगकर्मी पॉजिटिव मिले। शुक्रवार को भी इसी अस्पताल के 3 डॉक्टर समेत 6 लोग पीड़ित पाए गए थे। अब भीलवाड़ा जिले को आइसोलेट करने के साथ पूरी 30 लाख की आबादी का सर्वे कर स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। कलेक्टर राजेंद्र भट्ट ने बताया कि भीलवाड़ा शहर में 300 टीमों ने 2 दिन में 40 हजार से ज्यादा परिवारों का सर्वे किया है। 27 मार्च तक जिले की स्क्रीनिंग कर ली जाएगी। अभी 722 लोग सामान्य खांसी-जुकाम से पीड़ित पाए गए हैं। 32 ऐसे लोगों का पता भी चला है जो हाल ही में विदेश से लौटे हैं या किसी विदेशी के संपर्क में आए हैं।

23 राज्यों तक पहुंचा कोरोनावायरस
देश के 23 राज्यों में कोरोनावायरस पहुंच चुका है। सबसे ज्यादा 74 मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। सिर्फ झारखंड, सिक्किम, अरुणाचल, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, मिजोरम में अभी कोरोनावायरस का मामला सामने नहीं आया है। कोरोना के 90% मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। सिर्फ 7% मामलों में रिकवरी हुई है।
Chania