Saturday, April 20th, 2024 Login Here
तैलीया तालाब पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी की रिपोर्ट को सही माना एनजीटी ने किसान और गरीब के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया मोदी सरकार ने संकल्प लेकर जीत के उद्देश्य से काम करें कांग्रेस कार्यकर्ता जिस वाहन की टक्कर से आरक्षक की मौत हुई उससे हो रहीं थी तस्करी बाईक सवार युवक के ऊपर पेड़ गिरने से मौत साबाखेड़ा फन्टे पर टर्न ले रही ट्रक में घुसी कार, पंप संचालक आनंद अग्रवाल की दर्दनाक मृत्यु किसान के खेत तक पानी पहुंचाकर तस्वीर बदल दी मोदी सरकार ने रंगारंग आकाशीय आतिशबाजी के बीच बुराई के प्रतिक रावण के पुतले का दहन कर मनाया दशहरा पर्व* लोनिवि के कार्यपालन यंत्री आदित्य सोनी व एसडीओं कमल जैन को कलेक्टर ने दिया शोकाज शुभ मुर्हूत में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने भरा नामाकंन मंदिर जाने के लिए निकले टीआई संजीवसिंह परिहार का शव कार में मिला मुंॅह बोले मामा के साथ मिलकर बेटे ने किया पिता का कत्ल टोल पर खत्म होगा वीआईपी कल्चर, नहीं मिलेगी किसी को भी छूट निजी भूमि को विवादित बताकर अवैध वसूली करने वाला गिरफ्तार किसानों को उन्नति भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता

    इटली में कोरोनावायरस से संक्रमण के 86 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं
    इटली में 9134, स्पेन में 5138 और फ्रांस में 1995 लोगों की मौत हो चुकी है
    अमेरिका में संक्रमण का आंकड़ा एक लाख चार हजार, 24 घंटे में 402 लोगों की मौत
वॉशिंगटन/रोम/बीजिंग. दुनियाभर के 195 देश कोरोना की चपेट में हैं। इससे अब तक 27,365 लोग जान गंवा चुके हैं। एक लाख 33 हजार 57 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। न्यूज एजेंसी मुताबिक, अमेरिका ने कोरोनावायरस से प्रभावित 64 देशों को महामारी से निपटने में मदद के लिए 174 मिलियन डॉलर देने का ऐलान किया है। इसके तहत भारत को 2.9 मिलियन डॉलर (करीब 21.7 करोड़ रु.) की सहायता राशि दी जाएगी। उधर, इटली, स्पेन और फ्रांस में 16,267 लोगों ने जान गंवाई है। यह दुनियाभर में हुई कुल मौतों का लगभग 60% है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यूरोप में कोरोनावायरस से संक्रमण के तीन लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं।
अमेरिका में कोरोनावायरस से संक्रमण का आंकड़ा एक लाख चार हजार है। यह संख्या इटली और चीन से भी ज्यादा हो गई है। यहां 24 घंटे में 402 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि संक्रमण के 18,691 नए मामले सामने आए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 2.2 ट्रिलियन डॉलर के राहत पैकेज पर हस्ताक्षर कर दिया है। यह अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा राहत पैकेज है। इसका इस्तेमाल कोरोनावायरस के कारण जूझ रहे अमेरिकी अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए किया जाएगा। यह बिल दो दिन पहले अमेरिकी संसद के दोनों सदनों सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स में पारित हो गया था। अमेरिका इस वक्त की सबसे बड़ी बेरोजगारी की समस्या से भी जूझ रहा है। देश में करीब 33 लाख लोगों ने खुद के बेरोजगार होने का रजिस्ट्रेशन करवाया है।
न्यूयॉर्क का जैकब के जाविट्स कन्वेंशन सेंटर। इसे मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल बनाया गया है।
कोरोनोवायरस से लड़ने में ट्रम्प का सहयोग करेंगे जिनपिंग
अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि चीन कोरोनोवायरस महामारी से संबंधित अपने डेटा को अमेरिका के साथ साझा करेगा। देश बीजिंग के अनुभव से सीखेगा। ट्रम्प ने टेलीफोन पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बातचीत की। जिनपिंग ने कोरोनोवायरस से लड़ने में ट्रम्प को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। अमेरिका महामारी के अगला एपिसेंटर के रूप में उभरा है। साथ ही अमेरिका में शटडाउन के कारण अपने माता-पिता के साथ रहने वाले लाखों अमेरिकी बच्चों को ट्रम्प ने सलाह दी है। उन्होंने बच्चों से कहा है कि घर में रहो, अच्छा व्यवहार करो, अपने हाथ धोते रहो और अपने देश पर गर्व करो। कोरोना के कारण अमेरिका और अन्य कई देशों में ज्यादातर लोग अपने घरों में बंद हैं। स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।
टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा विल्सन लॉस एंजेलिस लौटे
हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा विल्सन शुक्रवार को लॉस एंजेलिस लौट आए। अभिनेता और उनकी पत्नी ऑस्ट्रेलिया में 14 दिनों से क्वारैंटाइन थे। वे वहां फिल्म ‘एलविस’ की शूटिंग कर रहे थे। 11 मार्च को उन्होंने कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि की थी।
पिछले 24 घंटे में इटली में 919 और स्पेन में 773 लोगों की मौत
इटली में शुक्रवार को संक्रमण से मरने वालों की संख्या एक दिन में सबसे ज्यादा रही। यहां 24 घंटे में 919 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं अब तक कुल 9,134 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, स्पेन में 24 घंटे में 773 व्यक्तियों ने दम तोड़ा है। यहां अब तक 5,138 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोप में इटली, स्पेन और फ्रांस (1,995 मौतें) कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है। तीनों देशों में अब तक 16,267 लोग जान गंवा चुके हैं। स्पेन में सरकार ने महामारी से निपटने के लिए सेना तैनात कर दी है। यहां के अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
स्पेन की राजधानी मैड्रिड में ताली बजाकर स्वास्थ्यकर्मियों का आभार जताते पुलिसकर्मी।
फ्रांस में एक दिन में 300 से ज्यादा मौतें
फ्रांस में एक दिन में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। यहां की सरकार ने देश में लॉकडाउन को 15 दिन और बढ़ा दिया है। अब यहां 15 अप्रैल तक लॉकडाउन लगा रहेगा। फ्रांस यूरोप का तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां 32,964 लोग संक्रमित हैं और 1,995 लोगों की मौत हुई है।
फ्रांस में लॉकडाउन का 10वां दिन। यहां अब तक 1,995 लोगों की मौत हुई है।
जापान में अमेरिकी नोवेल बेस 48 घंटे के लिए लॉकडाउन
जानकारी के मुताबिक, जापान के योकोसुका स्थित अमेरिकी नोवेल बेस पर दो सैनिक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद सैन्य अड्डे को शुक्रवार रात से 48 घंटे के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है।

ईरान में संक्रमितों की संख्या 32,332 हुई
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, संक्रमण के चलते ईरान में शुक्रवार तक 2,378 मौतें हुईं। यहां कुल संक्रमित 32,332 व्यक्ति संक्रमित हैं। 11,133 स्वस्थ हो गए हैं। ईरान ने शुक्रवार से देशभर में एक हफ्ते के लिए सोशल डिस्टेंसिंग की योजना को लागू करना शुरू कर दिया है। इसके अंतर्गत यात्रा, सार्वजनिक स्थानों जैसे पार्क, स्विमिंग पूल और मनोरंजन केंद्रों को बंद कर दिया गया है। कोरोनावायरस से पश्चिम एशिया में ईरान सबसे ज्यादा प्रभावित देश है।
तुर्की के राष्ट्रपति रेजेप तैयप एर्दोआन ने सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द करने का फैसला किया है। साथ ही सरकार यात्राओं पर भी पाबंदी लगाएगी। देश में 24 घंटे में 17 लोगों की मौत हुई है। यहां 5,698 लोग संक्रमित हैं, जबकि 92 लोगों ने जान गंवाई है।
तुर्की का इस्तानबुल शहर। यहां एक दिन में 17 लोगों की मौत हुई है।
पाकिस्तान में 1373 लोगों संक्रमित
बीबीसी के मुताबिक, पाकिस्तान के कोर्ट ने 1200 से ज्यादा कैदियों को रिहा करने का आदेश दिया है। जरूरत से ज्यादा कैदियों वाले जेलों में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए यह फैसला किया गया है। इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने 408 उन कैदियों को भी रिहा करने के लिए कहा है जो कम गंभीर मामले में सजा काट रहे हैं या फिर जिनका ट्रायल चल रहा है। सिंध हाईकोर्ट ने भी राज्य के विभिन्न जेलों में बंद 829 ऑन-ट्रायल कैदियों को रिहा करने का आदेश दिया है। साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए एक समिति गठित की है कि कोई खतरनाक अपराधी इस प्रक्रिया में रिहा न हो। पाकिस्तान में 1373 लोग संक्रमित हैं, जबकि 11 लोगों की मौत हुई है।
Chania