Thursday, April 18th, 2024 Login Here
टोल पर खत्म होगा वीआईपी कल्चर, नहीं मिलेगी किसी को भी छूट निजी भूमि को विवादित बताकर अवैध वसूली करने वाला गिरफ्तार किसानों को उन्नति भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता महंगाई की मार से गरीबी के दलदल में फंस रहे नागरिक मंदसौर-नीमच के मेडिकल कॉलेज को शुरू करने की तैयारी, डीन की पदस्थापना हुई सभी वर्गो के हितों का समावेश है कांग्रेस का न्याय पत्र तीन करोड महिलाओं को लखपति दीदी बनाकर सशक्त बनाऐगी मोदी सरकार कुत्तों के आतंक से शहरवासी परेशान, कथित पशु प्रेमी पड रहे प्रशासन पर भारी रतलाम के सैलाना में युवक की चाकू मारकर हत्या: बाड़े में सो रहे व्यक्ति की हत्या कर जमीन में गाढा शव ट्रेन गरीबों की, किराया स्पेशल आग बुझाने दौड़े बाराती, दो कुएं में गिरे, मौत: हर परिवार की एक महिला को देगे एक लाख, तीस लाख युवाओ को मिलेगा रोजगार- श्री दिलीपसिंह गुर्जर सुनहरे भविष्य का रोड मैप है भाजपा का घोषणा पत्र चंदवासा की यूको बैंक में आधी रात को आगजनी

    न्यूयॉर्क में 53 हजार से ज्यादा संक्रमित, 782 लोगों की मौत
    स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा की 26 मार्च को मौत, दुनिया में किसी शाही परिवार में संक्रमण से यह पहली मौत
    कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो की पत्नी सोफी अब स्वस्थ, 17 दिन आइसोलेशन में रहीं

वॉशिंगटन. दुनिया के सभी 195 देश कोरोनावायरस की चपेट में हैं। रविवार दोपहर तक 6 लाख 77 हजार 705 संक्रमितों की पुष्टि हुई। 31,737 लोग जान गंवा चुके हैं। इसी दौरान एक लाख 43 हजार 107 स्वस्थ भी हुए। अमेरिका में 2229 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। एक लाख 23 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। न्यूयॉर्क में सबसे ज्यादा 782 लोगों की जान गई। यहां 53 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। अमेरिकी सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कनेक्टिकट में लोगों से अगले दो हफ्तों के लिए गैर-जरूरी यात्रा से परहेज करने के लिए कहा है।

कनाडा: 5655 संक्रमित
प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की पत्नी सोफी ग्रेगॉयर कोरोनावायरस से ठीक हो गई हैं। उन्होंने शनिवार को इसकी जानकारी दी। ट्रूडो के ऑफिस ने 12 मार्च को सोफी के पॉजिटिव होने की पुष्टि की थी। इसके बाद प्रधानमंत्री के पूरे परिवार को आइसोलेशन में रखा गया था। कनाडा में अब तक 5,655 लोग संक्रमित हैं। 60 की मौत हो चुकी है।

इटली: 3 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म हो रहा
यूरोप में कोरोनावायरस से मौतौं का आंकड़ा 20 हजार से ज्यादा हो गया है। दस हजार से ज्यादा की मौत हो चुकी है। 92,472 लोग संक्रमित हैं। सरकार ने यहां 9 मार्च से 3 अप्रैल तक लॉकडाउन घोषित किया था। करीब 6 करोड़ लोग  घरों में कैद है। प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंटे लॉकडाउन बढ़ा सकते हैं।

पाकिस्तान: अब 1526 मामले
यहां 1526 लोग संक्रमित पाए गए हैं। पंजाब प्रांत में सबसे ज्यादा 558 केस सामने आए हैं। सिंध में 481, खैबर-पख्तूनख्वा में 188, बलूचिस्तान में 138, गिलगित-बाल्टिस्तान में 116, इस्लामाबाद में 43 और पीओके में 2 मामलों की पुष्टि हुई है। 13 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को चीन से 8 मेडिकल टीमें पहुंचीं।
पाकिस्तान में कोरोना से निपटने के लिए चीन से शनिवार को 8 टीम पहुंची।

स्पेन: 24 घंटे में 838 संक्रमितों की मौत
स्पेन में 24 घंटे में 838 लोगों की मौत हुई है। मौतों का आंकड़ा 6528 हो गया है। 14,700 लोग स्वस्थ भी हुए। संक्रमण के कुल मामले 78,797 हो चुके हैं। मैड्रिड (22,000) और कैटालोनिया (15,000) सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। 86 साल की राजकुमारी मारिया टेरेसा की 26 मार्च को पेरिस में मौत हो गई। दुनियाभर में किसी भी शाही परिवार के सदस्य की यह पहली मौत है।

ब्रिटेन: पीएम की अपील
सेल्फ आइसोलेट हुए ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने लोगों से अपने घर में रहने की अपील की है। 27 मार्च को उनके कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिली थी। जॉनसन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में तीन करोड़ ब्रिटेन वासियों से कहा- हम जानते हैं कि चीजें बेहतर होने से पहले ही खराब हो सकती हैं। लेकिन, हम इससे निपटने की तैयारी कर रहे हैं। नियमों का पालन करेंगे, तो लोगों की जान भी कम जाएगी। जल्द ही जीवन सामान्य हो जाएगा। देश में कोरोना के 17,089 मामले हैं, जबकि 1019 लोगों की मौत हो चुकी है।

फ्रांस: 15 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाया गया
जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, फ्रांस में अब तक 2314 लोगों की मौत हुई है। 38 हजार 105 नागरिक संक्रमित हैं। स्वास्थ्य मंत्री ओलिविए वेरान ने शनिवार को कहा कि फ्रांस ने एक अरब से ज्यादा फेस मास्क का ऑर्डर दिया है।  हर हफ्ते देश में 40 करोड़ मास्क का इस्तेमाल किया जा रहा है।
फ्रांस में एफिल टॉवर पर फ्रेंच में थैंक्यू लिखकर मेडिकल स्टाफ का आभार जताया गया।

न्यूजीलैंड: कोरोनावायरस से पहली मौत
न्यूजीलैंड में शनिवार को कोरोनावायरस से संक्रमित 70 साल की एक महिला की मौत हो गई। देश में महामारी से यह पहली मौत है। रविवार को यहां 63 नए मामले सामने आए। यहां संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 514 है। प्रधानमंत्री जेंसिडा आर्डर्न ने महिला की मौत पर दुख जताया और कहा कि हम सबको इससे मिलकर लड़ना है। यहां चार हफ्तों का लॉकडाउन है।
न्यूजीलैंड का क्राइस्टचर्च शहर। देश को 28 दिन तक लॉकडाउन किया गया है।

तुर्की: 7,402 मामले, 108 लोगों की मौत
तुर्की के हेल्थ मिनिस्टर फहार्टिन कोका ने कहा,“देश में कोरोनावायरस से संक्रमण की पुष्टि के कुल 7,402 मामले सामने आ चुके हैं। शनिवार तक कुल 7,641 टेस्ट किए जा चुके हैं। 108 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोविड-19 संक्रमण का पहला मामला 11 मार्च को सामने आया था।

मिस्र: राष्ट्रपति सिसी और अबू धाबी के क्राउन प्रिंस ने चर्चा की
राष्ट्रपति सिसी ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा कि उन्होंने अबुधाबी के प्रिंस अल नाहयान से फोन पर बातचीत की। इस दौरान वायरस के प्रसार को रोकने और उससे लड़ने के लिए आपसी सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा हुई। मिस्र में 576 लोग संक्रमित हैं, जबकि 36 लोगों की मौत हो चुकी है।
Chania