Friday, April 19th, 2024 Login Here
किसान के खेत तक पानी पहुंचाकर तस्वीर बदल दी मोदी सरकार ने रंगारंग आकाशीय आतिशबाजी के बीच बुराई के प्रतिक रावण के पुतले का दहन कर मनाया दशहरा पर्व* लोनिवि के कार्यपालन यंत्री आदित्य सोनी व एसडीओं कमल जैन को कलेक्टर ने दिया शोकाज शुभ मुर्हूत में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने भरा नामाकंन मंदिर जाने के लिए निकले टीआई संजीवसिंह परिहार का शव कार में मिला मुंॅह बोले मामा के साथ मिलकर बेटे ने किया पिता का कत्ल टोल पर खत्म होगा वीआईपी कल्चर, नहीं मिलेगी किसी को भी छूट निजी भूमि को विवादित बताकर अवैध वसूली करने वाला गिरफ्तार किसानों को उन्नति भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता महंगाई की मार से गरीबी के दलदल में फंस रहे नागरिक मंदसौर-नीमच के मेडिकल कॉलेज को शुरू करने की तैयारी, डीन की पदस्थापना हुई सभी वर्गो के हितों का समावेश है कांग्रेस का न्याय पत्र तीन करोड महिलाओं को लखपति दीदी बनाकर सशक्त बनाऐगी मोदी सरकार कुत्तों के आतंक से शहरवासी परेशान, कथित पशु प्रेमी पड रहे प्रशासन पर भारी रतलाम के सैलाना में युवक की चाकू मारकर हत्या:

    रविवार को देश में 23 लोगों की मौत हुई, महाराष्ट्र में 24 घंटे के अंदर सबसे ज्यादा 13 संक्रमितों ने दम तोड़ा; मुंबई में अब तक 30 की मौत
नई दिल्ली. देशभर में कोरोना के चलते मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार रात से लेकर सोमवार को अब तक 4 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। देशभर में कोरोना की वजह से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 132 हो चुका है। इससे पहले रविवार को 23 लोगों की मौत हुई थी।

सोमवार को कहां मौतें
    मध्यप्रदेश : राजधानी भोपाल में तीन दिन पहले हॉस्पिटल में भर्ती 52 साल के नरेश खटीक की रविवार रात 12.30 बजे जान चली गई। रविवार को ही उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। यह कोरोना की वजह से भोपाल में पहली मौत है। इसके बाद कलेक्टर तरुण पिथोड़े ने एडवाइजरी जारी कर कहा कि जिन लोगों का इम्यून सिस्टम कमजोर है, जिन्हें सांस की दिक्कत है या कोई गंभीर बीमारी है, वे कतई घर से बाहर न निकलें।
    राजस्थान : कोटा में रविवार रात 60 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। उन्हें बुखार और निमोनिया की शिकायत के बाद शहर के एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मौत के बाद सोमवार सुबह आई रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई।
    महाराष्ट्र : मुंबई के नालासोपारा में भी 65 साल के बुजुर्ग की जान चली गई।
    गुजरात : बड़ौदा में 62 साल की संक्रमित महिला की मौत हो गई। बड़ौदा के नगरपालिक आयुक्त नलिन उपाध्याय के मुताबिक, महिला बीते दिनों श्रीलंका से लौटने के बाद बीमार हो गई थी। उसे 18 मार्च को बड़ौदा के एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां टेस्ट के बाद वह पॉजिटिव पाई गई थी। वह श्रीलंका से हाल ही में लौटे एक ग्रुप में शामिल थी। 2 अप्रैल को इसी ग्रुप के एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई थी। 
Chania