Friday, March 29th, 2024 Login Here
पुलिस रिमांड में हिस्ट्रीशीटरों ने लूट समेत आजाद ग्रुप के 70 बदमाशों के उगले राज अष्टमुर्ति की पूजा के साथ कांग्रेस प्रत्याशी गुर्जर ने शुरू किया चुनावी अभियान अवैध हथियारों के जखीरे के साथ बिना चीरा लगा 121 किलो डोडा बरामद घर में सोई अकेली वृद्ध महिला का गला रेतकर हत्या के बाद 8 किलो अफीम लूट ले गए बदमाश ओम सर्किट के बाद धार्मिक हवाई सर्किट से भी वंचित रह गई पशुपतिनाथ की नगरी पानी पीते ही गश खाकर गिरी, 93 भेड़ो की मौत अस्पताल के कायाकल्प पर आचार संहिता का असर, अटक गई विजेताओं की घोषणा और राशि बिना मालिक की इजाजत घर की दीवार पर स्लोगन लिखा, पोस्टर चिपकाया तो कार्यवाही होगी लोकसभा चुनाव करवाने मन्दसौर आई एसएसबी की कम्पनी ने पशुपति के आंगन में की सफाई प्रशासन ने निरस्त की पं मिश्रा की कथा, भक्तो ने जारी रखी तैयारियां विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की कांग्रेस ने एमपी के लिए जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, मीनाक्षी नटराजन का नाम भी शामिल लोकसभा चुनाव में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा भी शामिल, भाजपा ने 40 नेताओ को बनाया स्टार प्रचारक बालाजी ग्रुप ने निकाली धुलेंडी पर्व पर परम्परागत रंगारंग महागैर पूरा देश एक स्वर में बोल रहा मैं हॅू मोदी का परिवार पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का आयोजन निरस्त


    सरकार ने कहा- लॉकडाउन के बीच आटा और खाने का तेल बनाने वाली लघु और मध्यम इकाइयों को कठिनाई न हो
    आईसीएमआर ने कहा- चाइना से कुछ टेस्टिंग किट 15 तारीख को पहुंचने की संभावना है
    केंद्र के कई मंत्री, संयुक्त सचिव और उससे ऊपर रैंक के अफसर सोमवार से काम पर लौटे


नई दिल्ली. केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में सोमवार को बताया गया कि कोरोना आपदा से निपटने के लिए हर स्तर पर तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। मैनजेमेंट और कंटेनमेंट प्लान और पॉजिटिव केस और एक्टिव केस पर नजर रखने के लिए इसका इस्तेमाल हो रहा है। इंटिग्रेटेड कमांड सेंटर बनाए गए हैं। लोकल मेडिकल स्टोर को तकनीक के माध्यम से जोड़ा है।सरकारी, निजी, छोटे और मध्यम स्तर के लैब के साथ मिलकर काम किया जा रहा है। 27 राज्यों में 78 हजार कर्मचारी काम कर रहे हें। अब तक 50 हजार से ज्यादा वॉलियंटियर्स हमारे साथ जुड़े हें। सरकार ने कहा कि हम चाहते हैं कि जीवन रुके नहीं और जीवन बचाने का काम भी हो।

सरकार की प्रेस कॉन्फ्रेंस की अहम बातें

    चाइना से कुछ टेस्टिंग किट 15 तारीख को पहुंचने की संभावना है।
    देशभर में 857 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। एक ही दिन में 141 लोग रिकवर हुए हैं। महाराष्ट्र के गोंदिया, कर्नाटक के तुमकुर, केरल के वायनाड, मणिपुर, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी, बिहार में नालंदा और पटना में 14 दिनों में एक भी पॉजिटिव केस नहीं आया।
    सरकार ने कहा है कि राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को उन कर्मचारियों की मदद करनी चाहिए जिन्हें लॉकडाउन से छूट मिली है। आटा और खाने का तेल बनाने वाली लघु और मध्यम इकाइयों को कठिनाई न हो।
    आरोग्य सेतु ऐप लॉन्च किया गया है। इसे ब्लूटूथ और एआई टेक्नोलॉजी की मदद से बनाया गया है। बेंगलुरु में वॉर रूम बनाया गया है। यह 24 घंटे काम करता है। सेना और चिकित्सा क्षेत्र के सेवानिवृत्त कर्मचारी हमारी मदद कर रहे हैं।

आज 146 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं

देश में कोरोना संक्रमण के आज 246 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से महाराष्ट्र में 82, राजस्थान में 43, उत्तरप्रदेश में 30, मध्यप्रदेश और गुजरात में 22-22, पश्चिम बंगाल में 18, कर्नाटक में 15, आंध्रप्रदेश में 12, जबकि बिहार और असम में 1-1 मरीज मिला। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 9 हजार 443 हो गई। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट और राज्य सरकारों के आंकड़ों के अनुसार हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, सोमवार सुबह 8 बजे तक देश में 9 हजार 152 लोग संक्रमित हैं। इनमें से 7 हजार 987 का इलाज चल रहा है। 856 ठीक हुए हैं और 308 की मौत हो चुकी है।

प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। माना जा रहा है कि वे इस दौरान लॉकडाउन बढ़ाने की घोषिणा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री ने शनिवार को मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की थी। बैठक के तुरंत बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन बढ़ाने का सही फैसला ले लिया है।’’

पांच दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए
दिन     मामले
10 अप्रैल     871
11 अप्रैल     854
9 अप्रैल     813
12 अप्रैल     758
05 अप्रैल     605

26 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण

कोरोनावायरस अब तक देश के 25 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के सात केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, दादरा एवं नगर हवेली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।
राज्य     कितने संक्रमित     कितनी मौत     कितनी ठीक हुए
महाराष्ट्र     2064     150     217
तमिलनाडु     1075     11     50

दिल्ली
    1154     24     28
तेलंगाना     531     16     103
राजस्थान     847     11     121
मध्यप्रदेश     584     44     41
उत्तरप्रदेश     513     6     45
आंध्रप्रदेश     432     7     12
केरल     375     3     179
गुजरात     538     26     47
कर्नाटक     232     6     59

जम्मू-कश्मीर
    245     4     6
हरियाणा     195     4     44
पंजाब     171     12     23

पश्चिम बंगाल
    152     7     29
बिहार     65     1     26
ओडिशा     54     1     12
उत्तराखंड     35     0     5
असम     30     1     0

हिमाचल प्रदेश
    32     2     9

चंडीगढ़
    21     2     7
छत्तीसगढ़     31     0     10
लद्दाख     15     0     11
झारखंड     19     2     0

अंडमान-निकोबार
    11     0     10
गोवा     7     0     5
पुडुचेरी     7     0     1
मणिपुर     2     0     1

अरुणाचल प्रदेश
    1     0     0

दादरा एवं नगर हवेली
    1     0     0
मिजोरम     1     0     0
त्रिपुरा     2     0     0
नगालैंड     1     0     0

ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के अनुसार हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, सोमवार सुबह 8 बजे तक देश में 9 हजार 152 लोग संक्रमित हैं। इनमें से 7 हजार 987 का इलाज चल रहा है। 856 ठीक हुए हैं और 308 की मौत हो चुकी है।

7 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेश का हाल

    महाराष्ट्र, संक्रमित- 2064: यहां सोमवार को संक्रमण के 82 मामले आए। इनमें से सिर्फ मुंबई में ही 59 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। राज्य में रविवार को 221 कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इनमें से मुंबई में 113, मीरा भयंदर में 7, पुणे में 4, नवीं मुंबई, ठाणे और वसई विरार में 2-2, जबकि रायगढ़, अमरावती, भिवंडी और पिंपरी-चिंचवड़ में 1-1 मरीज मिला था।

यह तस्वीर मुंबई की है। लॉकडाउन से बच्चे ऊबने लगे हैं। लोग परेशान हैं, लेकिन संक्रमण रोकने के लिए घरों में रहना जरूरी है।

    मध्यप्रदेश, संक्रमित- 584: इंदौर में सोमवार को 22 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इसके साथ ही शहर में 328 संक्रमित हो गए हैं। रविवार को राज्य में संक्रमण के 40 मामले सामने आए थे। इनमें से इंदौर में 25, भोपाल में 8, इटारसी में 5 और सतना में 2 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

इंदौर के एमआरटीवी अस्पताल से रविवार को 7 कोरोना संक्रमितों की छुट्‌टी हुई तो हॉस्पिटल स्टाफ ने तालियां बजाकर उन्हें विदाई दी।

    उत्तरप्रदेश, संक्रमित- 513: आगरा में सोमवार को संक्रमण के 30 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 134 पहुंच गई है। शहर के आईजी सतीश गणेश ने बताया कि प्रशासन आइसोलेशन वार्ड बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहा है। जहां पॉजिटिव केस मिल रहे हैं, वहां घर-घर जाकर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 1 लाख 65 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। राज्य में रविवार को 31 मामले सामने आए थे।

लखनऊ में दृष्टि एनजीओ मास्क बना रहा है। इसके सदस्यों के साथ एक दिव्यांग बच्ची भी पूरी लगन से इस काम में लगी है।

    राजस्थान, संक्रमित 847: यहां सोमवार को संक्रमण के 43 नए मामले सामने आए। इनमें जयपुर में 20, भरतपुर में 11, जोधपुर में 7 और बांसवाड़ा में 1 मरीज मिला। राज्य में रविवार को 104 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

यह तस्वीर जयपुर की है। लॉकडाउन की वजह से सड़कें सूनी हैं, ऐसे में इन पर संक्रमण से बचने का संदेश दिया जा रहा है।

    पंजाब, संक्रमित- 171: राज्य में बीते 24 घंटे में संक्रमण के 13 मामले सामने आए हैं। इनमें से मोहाली के जवाहरपुर में 4, जालंधर में 7, जबकि फरीदकोट और कपूरथला में 1-1 मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मोहाली में सबसे ज्यादा 54 संक्रमित हैं।
    दिल्ली, संक्रमित- 1154: स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को बताया कि यहां अब तक 43 कंटेनमेंट जोन तय किए जा चुके हैं। किसी भी इलाके में 3 या उससे ज्यादा संक्रमित मिलते ही उसे कंटनेमेंट जोन घोषित किया जा रहा है। जैन ने बताया कि रैपिड किट अभी तक नहीं आई हैं। राजधानी में रविवार को 85 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थीं।

दिल्ली में संक्रमित के शव को दफनाया जा रहा है। इस महामारी से मरने वालों की अंतिम विदाई में परिवार के 2-3 सदस्य ही शामिल हो पा रहे हैं।

    गुजरात, संक्रमित- 538: राज्य में सोमवार को 22 संक्रमित मिले। यहां रविवार को 48 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इनमें से 23 मरीज अहमदाबाद में और 2 आणंद में मिले थे। यहां सबसे ज्यादा 282 संक्रमित अहमदाबाद में और इसके बाद 101 वडोदरा में हैं।

सूरत में नेव्या एनजीओ के ये सदस्य लॉकडाउन के बीच जरूरतमंदों के लिए हर दिन खाना उपलब्ध करा रहे हैं।

असम और मेघालय में आज से शराब दुकानें खुलीं
असम और मेघालय में लॉकडाउन के बावजूद सोमवार से शराब की दुकानें खुल गईं। राज्य सरकारों का कहना है कि यह फैसला लोगों की मांग को देखते हुए लिया गया। दुकानों में कम से कम स्टाफ रखने का निर्देश है। मेघालय में अभी तक कोरोना का एक भी केस सामने नहीं आया है। असम में 29 संक्रमित हैं।

केंद्रीय मंत्री और संयुक्त सचिव काम पर लौटे
केंद्र के कई मंत्री, संयुक्त सचिव और उससे ऊपर रैंक के अफसर 19 दिन के बाद सोमवार से काम पर लौट आए। अब अर्थव्यवस्था को तेजी देने के लिए योजना बनाने पर काम किया जाएगा। इस संबंध में दो दिन पहले ही अधिकारियों को निर्देश दिया गया था।

कोरोना से संबंधित कुछ अहम अपडेट

    राजस्थान में कोटा के वल्लभवाड़ी इलाके में सीसीटीवी फुटेज में कुछ महिलाएं पॉलिथिन में थूककर उन्हें घरों में फेंकते देखी गईं। इसके बाद इलाके को सैनिटाइज किया गया। आरोपियों की तलाश की जा रही है। महामारी की वजह से जिले में सार्वजनिक स्थानों पर थूकना प्रतिबंधित है।
    ओडिशा में लॉकडाउन के दूसरे चरण में कृषि कार्यों ओर ई-कॉमर्स कंपनियों को सेवाएं देने की छूट रहेगी। मनरेगा योजना के तहत कामकाज चलता रहेगा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में बनाए जा रहे टॉयलेट और घरों का निर्माण भी जारी रहेगा।
    दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में एक डॉक्टर, एक नर्स और स्टाफ का एक अन्य कर्मचारी संक्रमित पाया गया है। अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा- अनुमान है कि डॉक्टर अस्पताल से बाहर संक्रमित हुए हैं।
    ऋषिकेश में 10 विदेशी गंगा के किनारे टहलते मिले। पुलिस ने सजा के तौर पर उनसे 500 बार लिखवाया- मैंने लॉकडाउन का पालन नहीं किया, मुझे इसका खेद है।
Chania