Friday, April 19th, 2024 Login Here
पशुपतिनाथ मंदिर ब्रह्मानंद आश्रम सहित विभिन्न देवालयों पर संतों ने की पूजा अर्चना, श्रद्धालुओं ने घर रह कर ही मनाई गुरु पूर्णिमा
मंदसौर जनसारंगी।
रविवार को गुरु पूर्णिमा महोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। लेकिन शायद यह
पहली बार ही था कि कोरोना के ग्रहण के कारण बिना गुरु के चरण वंदन किए गुरु
पूजा की गई। पशुपतिनाथ मंदिर, ब्रह्मानंद आश्रम सहित विभिन्न देवालय पर
संतो ने पूजा अर्चना की। जबकि श्रद्धालुओं ने अपने -अपने घर पर रहकर ही
अपने गुरु का पूजन कर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया।
प्रतिवर्ष
मंदसौर शहर ही नहीं अपितु ग्रामीण अंचल में भी गुरु पूर्णिमा का पर्व पूरे
भक्ति भाव और उत्साह के साथ मनाया जाता है संतों के आश्रम और देवालय में
भक्तों का मेला लगता है। कई जगह बड़े-बड़े आयोजन तक गुरु पूजन के होते हैं
लेकिन इस वर्ष कोरोना के संक्रमण के कारण कहीं भी गुरु पूर्णिमा का गत
वर्षों की भांति हर्षोल्लास देखने को नहीं मिला। किसी भी देवालय और संत के
आश्रम में आज भक्तों की आवाजाही नहीं हो पाई। गुरु पूर्णिमा से पहले ही सभी
संत जनों ने और आश्रम ने भक्तों से अपने घर पर रहकर ही गुरु पूजन करने का
आग्रह किया था,इसी के चलते आज श्रद्धालुओं ने अपने -अपने घर पर रहकर ही
अपने गुरु का पूजन किया। हालांकि वे प्रत्यक्ष रूप से अपने गुरु का चरण
वंदन नहीं कर पाए लेकिन अपने घर पर रहकर उन्होंने पूरे विधि- विधान के साथ
गुरु पूजन किया।भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में संतों ने पूजन, अर्चन और आरती की
इसके अलावा ब्रह्मानंद आश्रम में भी संतों ने ही पूजा अर्चना की,शहर के
अन्य आश्रमों और देवालय में भी पुजारी और संतों ने आरती कर गुरु का चरण
वंदन किया।