Thursday, March 28th, 2024 Login Here
ओम सर्किट के बाद धार्मिक हवाई सर्किट से भी वंचित रह गई पशुपतिनाथ की नगरी पानी पीते ही गश खाकर गिरी, 93 भेड़ो की मौत अस्पताल के कायाकल्प पर आचार संहिता का असर, अटक गई विजेताओं की घोषणा और राशि बिना मालिक की इजाजत घर की दीवार पर स्लोगन लिखा, पोस्टर चिपकाया तो कार्यवाही होगी लोकसभा चुनाव करवाने मन्दसौर आई एसएसबी की कम्पनी ने पशुपति के आंगन में की सफाई प्रशासन ने निरस्त की पं मिश्रा की कथा, भक्तो ने जारी रखी तैयारियां विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की कांग्रेस ने एमपी के लिए जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, मीनाक्षी नटराजन का नाम भी शामिल लोकसभा चुनाव में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा भी शामिल, भाजपा ने 40 नेताओ को बनाया स्टार प्रचारक बालाजी ग्रुप ने निकाली धुलेंडी पर्व पर परम्परागत रंगारंग महागैर पूरा देश एक स्वर में बोल रहा मैं हॅू मोदी का परिवार पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का आयोजन निरस्त मंदसौर जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ठगी का शिकार बनी! पुलिस ने खेली होली, कप्तान से लेकर आरक्षक तक ने मनाया जश्न 18 लाख से ज्यादा के डोडाचूरा के साथ गिरफ्तार छुट्यिों के बाद खुली मंडी में बंपर आवक, दो दिन बार फिर 4 दिन का अवकाश
 

    दो दिन के दिल्ली दौरे के बाद राजधानी वापस आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, कहा- अभी विभागों के बंटवारे पर वर्क आउट करेंगे
    पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उज्जैन में कहा- ये सौदे की सरकार है, सौदे से मंत्रिमंडल बना, विभागों के बंटवारे पर भी सौदा हो रहा


 भोपाल. शिवराज मंत्रिमंडल में विभागों के बंटवारे में एक-दो दिन का समय और लग सकता है। मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह दो दिन के दिल्ली दौरे के बाद राजधानी वापस आ गए। उन्होंने कहा कि मंत्रियों के विभागों के बंटवारे पर अभी एक-दो दिन का वर्क आउट करेंगे। इसके बाद बंटवारा हो जाएगा। इधर, विभागों के बंटवारे में देरी पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने उज्जैन में तंज कसा। उन्होंने कहा कि ये सौदे की सरकार है, सौदे से मंत्रिमंडल बना है और विभागों के बंटवारे पर भी सौदा हो रहा है।

मध्य प्रदेश में करीब 100 दिन बाद शिवराज सरकार के पहले मंत्रिमंडल का विस्तार 2 जुलाई को हुआ था। मंत्रिमंडल में 20 कैबिनेट और 8 राज्यमंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि इसी दिन देर रात तक मंत्रियों में विभागों का बंटवारा हो जाएगा। मुख्यमंत्री और ज्योतिरादित्य सिंधिया में अपने खेमे के मंत्रियों में विभागों के बंटवारे में सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद 5 जुलाई को मुख्यमंत्री मंत्रिमंडल में विभागों में बंटवारे पर केंद्रीय नेताओं से चर्चा करने दिल्ली गए।

दो दिन दिल्ली में रहे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने दिल्ली दौरे में 5 जुलाई की दोपहर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इसके बाद कहा था कि वे भोपाल लौटते ही मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर देंगे। इस बीच वे राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति समेत तमाम केंद्रीय मंत्रियों के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिले। मुख्यमंत्री शिवराज ज्योतिरादित्य सिंधिया से भी मिले। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनकी तीन बार मुलाकात हुई। सोमवार को दोपहर मुख्यमंत्री के वापस आने का कार्यक्रम था। इसके बाद रात में तीन बार उनके वापस आने की खबर आई, पर नहीं लौट पाए। मुख्यमंत्री मंगलवार सुबह करीब 11 बजे दिल्ली से वापस आए।

यहां अटका मामला
बताया जा रहा है कि सिंधिया अपने खेमे के मंत्रियों के लिए वजनदार विभाग चाहते हैं। दिल्ली में दो दिन की मशक्कत के बाद भी यह तय नहीं हो सका कि भाजपा के पास कौन से विभाग रहेंगे और सांसद सिंधिया खेमे में क्या जाएगा? बताया जा रहा है कि ज्यादा झगड़ा नगरीय विकास, पीडब्ल्यूडी, राजस्व, स्वास्थ्य, परिवहन, जल संसाधन, पीएचई, वाणिज्यिक कर, आबकारी, स्कूल शिक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग को लेकर है। बताया जा रहा है कि हाईकमान ने विभागों की सूची भी अपने पास रख ली है। इसके बाद प्रदेश संगठन से भी पूछा गया। देर रात तक सहमति नहीं बनी तो मंगलवार को प्रस्तावित कैबिनेट की बैठक ही निरस्त कर दी गई। मुख्यमंत्री की भोपाल वापसी की जानकारी पहले दोपहर बाद, फिर शाम को, फिर रात साढ़े 8 बजे और फिर रात 10 बजे के करीब आने की शासन द्वारा दी गई, लेकिन बाद में वापसी ही टल गई।

राज्यमंत्रियों के लिए स्वतंत्र प्रभार वाले विभाग मांगे
सूत्रों का कहना है कि सिंधिया ने 7 कैबिनेट मंत्रियों के लिए बड़े विभाग तो मांगे, साथ ही स्पष्ट किया है कि 4 राज्यमंत्रियों के पास कुछ विभागों का स्वतंत्र प्रभार रहे। कांग्रेस से भाजपा में आए हरदीप सिंह डंग, बिसाहूलाल सिंह और एंदल सिंह कंसाना को भी विभाग दिया जाना है। मुख्यमंत्री चाहते हैं कि बिसाहूलाल और एंदल को भी कुछ विभाग मिले। इस मामले में भी केंद्रीय नेतृत्व को निर्णय लेना है।

देर रात सहस्त्रबुद्धे से मिलने उनके घर पहुंचे सिंधिया
इस बीच, सिंधिया देर रात प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे से मिलने उनके निवास पर पहुंचे। माना जा रहा है कि सहस्त्रबुद्धे ने कुछ विभागों को लेकर सिंधिया से बात की है। सहमति बनती है तो मंगलवार को विभागों की घोषणा हो जाएगी।

शिवराज जो विभाग चाह रहे, केंद्रीय नेतृत्व उन पर राजी नहीं
सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री भी वाणिज्यिक कर, आबकारी, महिला बाल विकास, परिवहन, ऊर्जा, उद्योग, जल संसाधन, नर्मदा घाटी विकास समेत कुछ विभाग अपने करीबी मंत्रियों के पास रखना चाहते हैं। केंद्रीय नेतृत्व इस पर तैयार नहीं हो रहा। हालांकि, प्रदेश संगठन ने कुछ नए नाम सुझाए हैं, लेकिन इस पर अंतिम निर्णय नड्‌डा और संतोष को लेना है।
Chania