Saturday, April 20th, 2024 Login Here
कलेक्टर ने किया निरीक्षण, पशु पालन विभाग को दिये निर्देश, सांड भी तैयार होगे
मंदसौर जनसारंगी।
करीब सात साल पहले वर्ष 2012-13 में 1 करोड़ 37 लाख रूपए में बनकर तैयार हुए गिर प्रोजेक्ट को तैयार करने की योजना बनने लगी है। बुधवार को कलेक्टर मनोज पुष्प और जिला पंचायत सीईओं ऋषव गुप्ता ने इसका निरीक्षण किया और पशु पालन विभाग को निर्देशित किया कि इसे चालु करने के लिये जरूरी कामों को पूरा कराए।
कलेक्टर श्री पुष्प ने निर्देश देते हुए कहा कि इस प्रोजेक्ट में जो भी शेड खराब है। उनको जल्द दुरुस्त करे और आय के स्त्रोत भी यही से जोड़ें। इसके साथ ही यहां के स्थानीय लोगों को भी इस प्रोजेक्ट से जोड़ा जाए। इसमे पानी की व्यवस्था के लिए उचित प्रबंध किया जाए। इस दौरान पशुपालन विभाग द्वारा कहा गया कि इस प्रोजेक्ट पर ही नंदी शाला योजना के तहत सांडो को भी तैयार किया जाएगा। जिससे भी आय के स्त्रोत पैदा होंगे। कलेक्टर द्वारा कहा गया कि गिर प्रोजेक्ट में सुविधाएं बेहतरीन होना चाहिए। गिर प्रजाति लोकल प्रजाति से मिक्स होगी या नहीं इस पर भी विचार विमर्श कर अध्ययन किया जाए। इस प्रोजेक्ट को समूह से जोड़कर स्वनिर्भर बनाएं। यहां पर सोलर पंप, सौर ऊर्जा, गोबर गैस के प्लांट भी लगाया जाए। इसके साथ ही इस प्रोजेक्ट को पंचायत राज से भी जोड़ें।
उल्लेखनिय है कि गिर प्रजाती की गाय सबसे बेहतरीन मानी जाती है। गौमाता से जितने भी लाभ बताएं जाते है वे अधिकांश गिर प्रजाती से होते है। ऐसे में मंदसौर जिले में सात साल पहले करीब सवा करोड़ से अधीक लागत में प्रोजेक्ट तो बनकर तैयार हो गया लेकिन इस पर काम अभी तक शुरू ही नहीं हो पाया है इसी के चलते अब कलेक्टर ने इस प्रोजेक्ट पर जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिये है।