Saturday, April 20th, 2024 Login Here
किसान के खेत तक पानी पहुंचाकर तस्वीर बदल दी मोदी सरकार ने रंगारंग आकाशीय आतिशबाजी के बीच बुराई के प्रतिक रावण के पुतले का दहन कर मनाया दशहरा पर्व* लोनिवि के कार्यपालन यंत्री आदित्य सोनी व एसडीओं कमल जैन को कलेक्टर ने दिया शोकाज शुभ मुर्हूत में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने भरा नामाकंन मंदिर जाने के लिए निकले टीआई संजीवसिंह परिहार का शव कार में मिला मुंॅह बोले मामा के साथ मिलकर बेटे ने किया पिता का कत्ल टोल पर खत्म होगा वीआईपी कल्चर, नहीं मिलेगी किसी को भी छूट निजी भूमि को विवादित बताकर अवैध वसूली करने वाला गिरफ्तार किसानों को उन्नति भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता महंगाई की मार से गरीबी के दलदल में फंस रहे नागरिक मंदसौर-नीमच के मेडिकल कॉलेज को शुरू करने की तैयारी, डीन की पदस्थापना हुई सभी वर्गो के हितों का समावेश है कांग्रेस का न्याय पत्र तीन करोड महिलाओं को लखपति दीदी बनाकर सशक्त बनाऐगी मोदी सरकार कुत्तों के आतंक से शहरवासी परेशान, कथित पशु प्रेमी पड रहे प्रशासन पर भारी रतलाम के सैलाना में युवक की चाकू मारकर हत्या:




सुवासरा विधानसभा के सीतामऊ में उपचुनाव का ऐलान होने से पहले आएें मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहाने ने डेमेज कंट­ोल करने की पूरी कोशिश की। उन्होंने अपने संबोधन में नाराज जनता से लेकर भाजपा नेताओं तक को साधने की कोशिश की।
संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री श्रीचौहान ने पूर्व विधायक राधेश्याम पाटीदार की ओर इशारा करते हुए कहा पिछली बार 300 वोटों से ही हारे थे। राधेश्याम चिंता मत करना, हम साथ हैं, हमें आपकी भी पूरी चिंता होगी। इसके साथ ही संबोधन में नाम पुकारने के दौरान  सीएम ने भाजपा नेत्री और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका गौस्वामी को विधायक संबोधित कर पूकारा, सुनकर मंच पर बैठी प्रियंका भी मुस्कराई। हालांकि उन्होंने इससे पहले देवीलाल धाकड़ का नाम लिया था लेकिन उनका नाम लेने के बाद लोकप्रिय विधायक कह कर प्रियंका गौस्वामी का नाम लिया। इसके साथ ही विकास योजनाओं का पीटारा खोल जनता से भी हरदीप को जीताकर  स्थाई सरकार और स्वयं को  परमानेंट मुख्यमंत्री बनाने का आव्हान किया।
उल्लेखनिय है कि सीतामऊ से विधायक रहे राधेश्याम पाटीदार की नाराजगी की खबरे भी जगजाहीर हो रहीं है और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका गौस्वामी के कांग्रेस में जाने की अटकले भी लगाई जा रहीं है लेकिन मुख्यमंत्री ने मंच पर सभी विजय मुद्रा में हाथ उठाकर संदेश दिया कि पूरी भाजपा एकजूट है और कहीं कोई विरोध, तोड़फोड़ नहीं हो पाएंगी। 

Chania