Friday, March 29th, 2024 Login Here
कांग्रेस नेता बघेरवाल ने कलेक्टर को की शिकायत
मंदसौर जनसारंगी।
सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने का एक मामला सामने आया है। जिसमें नपाध्यक्ष राम कोटवानी द्वारा नपा के कर्मचारियों और संसाधनों को अपनी दुकान निर्माण के कार्य में लगा दिया गया। सम्राट मार्केट में राम कोटवानी की दुकान के निर्माण कार्य में नपा के कर्मचारी और संसाधन उपयोग होते हुए देखा गया। इस मामले में कांग्रेस नेता शैलेंद्र बघेरवाल ने भी आवाज उठाई है। उन्होंने इस मामले में कलेक्टर से कार्रवाई की भी मांग की है।
वैसे तो सरकारी कर्मचारी और सरकारी संसाधन शासकीय कार्यों र्को पूरा करने के लिए होते हैं, लेकिन नगरपालिका के कर्मचारी और संसाधन का उपयोग नगर पालिका अध्यक्ष राम कोटवानी अपने निजी कार्यों र्के लिए कर रहे हैं। इस संबंध में कांग्रेस नेता शैलेंद्र अग्रवाल ने राम कोटवानी पर आरोप लगाए हैं। शैलेंद्र बघेरवाल ने बताया कि सम्राट मार्केट में राम कोटवानी की दुकान का निर्माण चल रहा है। यहां पर नगर पालिका के कर्मचारी काम कर रहे हैं। इसके अलावा संसाधन भी नगरपालिका के ही उपयोग किए जा रहे हैं। बघेरवाल ने बताया कि आचार संहिता में शासकीय कर्मचारियों को अध्यक्ष द्वारा निजी कार्य में लगाया जा रहा है। इस संबंध में नगर पालिका के कर्मचारी द्वारा राम कोटवानी की दुकान पर काम करते हुए फोटो और वीडियो भी होने की बात शैलेंद्र बघेरवाल ने कही है। इसके अलावा उन्होंने कलेक्टर से इस मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई की भी मांग की है।