Thursday, April 18th, 2024 Login Here
मंदसौर जनसारंगी।
निकिता मर्डर केस में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई को लेकर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गांधी चौराहा पर धरना दिया। उनका कहना है कि पुलिस प्रशासन को लव जिहाद जैसे मामलों में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए ताकि आगे इस तरह के मामले सामने ना सके। पदाधिकारियों ने कहा कि निकीता ने जब उनकी बात मानने से इंकार कर दिया तो उसकी सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि देशभर में लव जेहाद के नाम पर षडयंत्र चल रहा है। विदेशों से इससे राशि प्राप्त होती है। धर्मांतरण के लिए युवतियों को बाध्य किया जाता है। निकिता ने जब इससे मना किया तो उसे गोली मार दी गई। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाना चाहिए।