Friday, March 29th, 2024 Login Here
वही पूरे प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी अपनी सत्ता बचाने में कामयाब होती दिख रही है।
दरअसल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए सुवासरा से भाजपा प्रत्याशी बनाए गए हरदीप सिंह डंग पिछले चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर सुवासरा विधानसभा चुनाव को जीते थे लेकिन इस बार उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बतौर कांग्रेस प्रत्याशी से अपनी बढ़त बना रखी है। मध्य प्रदेश की 28 में से 17 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है 10 पर कांग्रेस आगे है तथा एक पर बसपा आगे चल रही है ।सिंधिया खेमे के कद्दावर नेता सावेर तुलसी सिलावट14727 वोटो से तथा गोविंद सिंह राजपूत अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से आगे चल रहे हैं सिंधिया खेमे के तीन मंत्री पीछे बताए जा रहे हैं। मतगणना में पूर्व मंत्री तुलसी सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत और मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रदुम्न सिंह तोमर, बृजेंद्र सिंह यादव, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, हरदीप सिंह डंग, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, सुरेश धाकड़ और बिसाहूलाल आगे चल रहे हैं। वहीं सिंधिया खेमे के तीन मंत्री ओपीएस भदौरिया, गिर्राज दंडोतिया और ऐंदल सिंह कंसाना पीछे हैं।