Friday, April 19th, 2024 Login Here
टोल पर खत्म होगा वीआईपी कल्चर, नहीं मिलेगी किसी को भी छूट निजी भूमि को विवादित बताकर अवैध वसूली करने वाला गिरफ्तार किसानों को उन्नति भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता महंगाई की मार से गरीबी के दलदल में फंस रहे नागरिक मंदसौर-नीमच के मेडिकल कॉलेज को शुरू करने की तैयारी, डीन की पदस्थापना हुई सभी वर्गो के हितों का समावेश है कांग्रेस का न्याय पत्र तीन करोड महिलाओं को लखपति दीदी बनाकर सशक्त बनाऐगी मोदी सरकार कुत्तों के आतंक से शहरवासी परेशान, कथित पशु प्रेमी पड रहे प्रशासन पर भारी रतलाम के सैलाना में युवक की चाकू मारकर हत्या: बाड़े में सो रहे व्यक्ति की हत्या कर जमीन में गाढा शव ट्रेन गरीबों की, किराया स्पेशल आग बुझाने दौड़े बाराती, दो कुएं में गिरे, मौत: हर परिवार की एक महिला को देगे एक लाख, तीस लाख युवाओ को मिलेगा रोजगार- श्री दिलीपसिंह गुर्जर सुनहरे भविष्य का रोड मैप है भाजपा का घोषणा पत्र चंदवासा की यूको बैंक में आधी रात को आगजनी

कलेक्टर ने किया रेल्वे कंटेनर डिपों स्थापित करने हेतु भूमि का अवलोकन
शामगढ़ जनसारंगी राजू परिहार
मंदसौर जिले से होकर दिल्ली-मुम्बई 8 लेन एक्सप्रेस वे के बनने के बाद मंदसौर जिले की सूरत बदल जाऐगी। यहां के किसानों की उपज चंद घंटों में देश के बड़े महानगरों तक पहुंच जाऐगी। ऐसे में यहां उघोग स्थापना की भरपूर संभावना बन रहीं है। मंदसौर जिले के विकास को लेकर प्रशासन भी पीछे नहीं है। कलेक्टर मनोज पुष्प ने बुधवार को इस क्षेत्र का अवलोकन किया क्योंकि व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शामगढ़ से होकर दिल्ली-मुम्बई रेलवे मार्ग भी गुजर रहा है ऐसे में इस क्षेत्र मे ंयदि रेलवे का डिपों स्थापित होता है तो विकास की गति और   बढ जाऐगी तथा किसानों की उपज सड़क मार्ग के साथ ही रेल्वे के माध्यम से भी तत्काल महानगरों तक पहुंच जाऐगी।
मंदसौर जिले के शामगढ और आसपास के पूरे क्षेत्र में संतरा, जामफल,लहसून जैसी अनेक फसलों की अच्छी पैदावार होती है। यहां का किसान उन्नत फसलों का उत्पादन करने में भी कभी पीछे नहीं रहता है लेकिन आवश्यकता है यहां के किसानों के लिए अच्छे बाजार की और वह उन्हें उपलब्ध होगा 8 लेन मार्ग बनने के बाद जिससे चंद घंटों में ही किसानों की उपज दिल्ली-मुम्बई तक पहुंच जाऐगी और वहां से विदेशों तक तत्काल उपज को भेजा जा सकता है। ऐसे में अब सड़क मार्ग के साथ ही रेल्वे मार्ग की भी आवश्यकता है जो यहां पहले से ही मौजूद है लेकिन इस पर सुविधाएं बढ़ाने की आवश्यकता है ऐसे में कलेक्टर मनोज पुष्प और जिला पंचायत सीईओं ऋषव गुप्ता ने बुधवार को राजस्व व उघोग विभाग की टीम के साथ रेल्वे कंटेनर डिपों के लिए जमीन का निरीक्षण किया। उन्होंने सुवासरा-शामगढ़ मार्ग पर धामनिया के पास मुख्य मार्ग से 2 किलोमीअर दूर आइटीआई के पीछे जमुनिया हल्के की सर्वे क्रमांक 37 की रेल्वे ट­ेक के पास स्थित शासकीय भूमि का अवलोकन किया और अधिकारियों से चर्चा की। यहां 9 हैक्टेयर भूमि पर रेल्वे कंटेनर डिपों को स्थापित किया जा सकता है।

अवलोकन के दौरान उद्योग विभाग के  जिला प्रबंधक  आर.एस जैन, राजस्व विभाग के   नितिन क  टलाना,शामगढ  कस्बा पटवारी  सी.पी. धनोतिया भी मौजूद थे।  अवलोकन के बाद कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया  कि क्षेत्र में 8 वे लाइन ,माइक्रो सिचाई  जैसे प्रोजेक्ट पर क  ाम चल रहा है। यहां  संतरा,लहसुन जैसी क ई फसलों  की अच्छी पैदावार होती है। यहाँ का  प्रोडक्ट देश के  महानगरों विदेशो में आसानी से  पहुँचे इसक ी संभावनाए तलाशी जा रही है ।8 वे लाइन  व रेलवे के  माध्यम से किसानों व व्यापारियों का  माल देश के   महानगरों जैसे दिल्ली ,मुंबई व अन्य शहरों में पहुँचे जिससे  क्षेत्र के किसानों व व्यापारियों को बेहतर  लाभ मिले ।रेलवे लिंक  हेतु रेलवे कन्टेनर डि पो हेतु जमीन देखी है जो  उपयुक्त है इसकी स्वीकृति के लिए  रेलवे कन्टेनर डिपो ऑफ   इंडिया व रेलवे से बात करेंगे ।कोशिश करेंगे ताकि कि  सानों की उपज को तत्काल महानगरों तक पहुंचाया जा सके।
Chania