Saturday, April 20th, 2024 Login Here
मंदसौर जनसारंगी।
जिले के भानपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम सातलखेड़ी में कक्षा आठवी में पढ़ने वाली नाबालिक बालिका के साथ दो लोगों ने मिलकर दुष्कर्म किया। आरोपी बालिका को पहले जबरन अपने घर ले गए और घटना को अंजाम देकर बालिका के हाथ-पैर बांधकर उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। खबर लगने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने दोनो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में महिला जागरूकता और सुरक्षा के साथ महिला अपराधों पर नियंत्रण के दावों की भी पोल खुल गई। तमाम अभियानों और कार्रवाहीं के बाद भी अपराधियों में भय नहीं था और बेखौफ होकर उन्होंने घटना को अंजाम दे दिया।
भानपुरा टीआई धर्मेश यादव ने बताया कि 19 जनवरी को शाम सात बजे आठवीं में पढने वाली सातलखेड़ी निवासी पद्रह वर्षीय छात्रा अपनी सहेली के घर जा रही थी। तभी गांव के जगदीश पिता शंकरलाल अहिरवार उम्र २5 वर्ष और एक अन्य नाबालिग उसका मुंह बांधकर जबरदस्ती अपने घर ले गए। जहां युवती के साथ दोनों आरोपियों ने बारी- बारी से बलात्कार किया। बाद में बालिका के हाथ पैर बांधकर निर्वस़्त्र हालत में वहीं छोडकर गांव से फरार हो गए। बाद में जब बालिका के परिजनों को इस बात का पता चला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी जगदीश को पुलिस भानपुरा ने उसके घर से दबोचा। वहीं दूसरे को गांव मकोडिया पुलिस थाना चैहमेला से गिरफ्तार किया।बालिका की रिपोर्ट पर दोनों आरोपिायों के खिलाफ धारा अपराध क्रमांक 23/ 2021 धारा 363, 366, 366ए 376 डी ए 341,506 पास्को एक्ट की धारा 3,4,5जी 6 में अपराध पंजीबद्ध किया।आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां एक आरोपी को जेल भेजा गया तथा दूसरे को बाल सुधार ग्रह रतलाम भेजा गया है।