Friday, April 19th, 2024 Login Here
किसान के खेत तक पानी पहुंचाकर तस्वीर बदल दी मोदी सरकार ने रंगारंग आकाशीय आतिशबाजी के बीच बुराई के प्रतिक रावण के पुतले का दहन कर मनाया दशहरा पर्व* लोनिवि के कार्यपालन यंत्री आदित्य सोनी व एसडीओं कमल जैन को कलेक्टर ने दिया शोकाज शुभ मुर्हूत में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने भरा नामाकंन मंदिर जाने के लिए निकले टीआई संजीवसिंह परिहार का शव कार में मिला मुंॅह बोले मामा के साथ मिलकर बेटे ने किया पिता का कत्ल टोल पर खत्म होगा वीआईपी कल्चर, नहीं मिलेगी किसी को भी छूट निजी भूमि को विवादित बताकर अवैध वसूली करने वाला गिरफ्तार किसानों को उन्नति भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता महंगाई की मार से गरीबी के दलदल में फंस रहे नागरिक मंदसौर-नीमच के मेडिकल कॉलेज को शुरू करने की तैयारी, डीन की पदस्थापना हुई सभी वर्गो के हितों का समावेश है कांग्रेस का न्याय पत्र तीन करोड महिलाओं को लखपति दीदी बनाकर सशक्त बनाऐगी मोदी सरकार कुत्तों के आतंक से शहरवासी परेशान, कथित पशु प्रेमी पड रहे प्रशासन पर भारी रतलाम के सैलाना में युवक की चाकू मारकर हत्या:

पिछली गणना में अभ्यारण्य था प्रदेश में दूसरे स्थान पर
भानपुरा जनसारंगी।
 वन विभाग द्वारा 7 फरवरी को प्रदेशव्यापी गिद्ध गणना होगी। इसके साथ ही फरवरी माह में ही बर्ड सर्वे भी होना है लेकिन इसके लिए वन विभाग के अधिकारी अभी तक तारीख तय नहीं कर पाए है।
मप्र में गिद्धों की स्थिति अच्छी मिलने पर इसके संरक्षण के लिए प्रयास भी तेज किए जा रहे हैं। गिद्ध गणना के लिए प्रदेश स्तरीय बैठक पिछले दिनों गांधीसागर में हुई। गांधीसागर में प्रदेश में दूसरे नंबर पर सबसे अधिक गिद्ध पाए गए थे इसलिए गिद्धों के लिए यह महत्वपूर्ण स्थान रखता है। गांधीसागर अभयारण्य अधीक्षक आरआर परमार ने बताया कि इस साल भी गांधीसागर में गिद्धों की संख्या प्रदेश में अच्छी मिलने की उम्मीद है। गांधीसागर में झुंड में गिद्ध दिखाई देने लगे हैं।
हालांकि गणना के बाद ही सही स्थिति का जायजा लिया जा सकेगा। वहीं गांधीसागर में फरवरी माह में बर्ड सर्वे भी होना है। हालांकि इसके लिए वन विभाग ने अब तक कोई तारीख नहीं दी है। संभावना जताई जा रही है कि फरवरी अंत में बर्ड सर्वे किया जा सकता है। डीएफओ संजय कुमार ने बताया कि बर्ड सर्वे के लिए अभी तक शासन से अनुमति नहीं मिली है।

Chania