Friday, March 29th, 2024 Login Here
पुलिस रिमांड में हिस्ट्रीशीटरों ने लूट समेत आजाद ग्रुप के 70 बदमाशों के उगले राज अष्टमुर्ति की पूजा के साथ कांग्रेस प्रत्याशी गुर्जर ने शुरू किया चुनावी अभियान अवैध हथियारों के जखीरे के साथ बिना चीरा लगा 121 किलो डोडा बरामद घर में सोई अकेली वृद्ध महिला का गला रेतकर हत्या के बाद 8 किलो अफीम लूट ले गए बदमाश ओम सर्किट के बाद धार्मिक हवाई सर्किट से भी वंचित रह गई पशुपतिनाथ की नगरी पानी पीते ही गश खाकर गिरी, 93 भेड़ो की मौत अस्पताल के कायाकल्प पर आचार संहिता का असर, अटक गई विजेताओं की घोषणा और राशि बिना मालिक की इजाजत घर की दीवार पर स्लोगन लिखा, पोस्टर चिपकाया तो कार्यवाही होगी लोकसभा चुनाव करवाने मन्दसौर आई एसएसबी की कम्पनी ने पशुपति के आंगन में की सफाई प्रशासन ने निरस्त की पं मिश्रा की कथा, भक्तो ने जारी रखी तैयारियां विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की कांग्रेस ने एमपी के लिए जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, मीनाक्षी नटराजन का नाम भी शामिल लोकसभा चुनाव में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा भी शामिल, भाजपा ने 40 नेताओ को बनाया स्टार प्रचारक बालाजी ग्रुप ने निकाली धुलेंडी पर्व पर परम्परागत रंगारंग महागैर पूरा देश एक स्वर में बोल रहा मैं हॅू मोदी का परिवार पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का आयोजन निरस्त

मंदसौर जनसारंगी ।
 ई-टेंडर प्रणाली के तहत मंगलवार के दिन मदिरा ठेके की दुकानों के खोले गए टेंडर की दरों में २८ समूह में से १३ समूह पर शासकीय बोली से अधिकतम राशि की बोली खुली है। जिले के १५ समूह पर किसी भी कांट्रेक्टर के द्वारा ई टेंडर प्रणाली के तहत दरें नहीं भरी गई है। शासन के द्वारा इस बार ३०४ दिनों की अवधि हेतु २८ समूह की मदिरा दुकानों का ठेका १0 प्रतिशत् राशि में बढ़ोतरी कर शासकीय बोली १३० करोड़ रुपए निर्धारित की हुई है। पूर्व में २७८ दिनों के लिए मनीष जाट के नाम से जिले की मदिरा दुकानों का ठेका नीलाम हुआ था। ३०४ दिनों के लिए मदिरा ठेकों के लिए आमंत्रित ई टेंडर प्रक्रिया में २८ में से १३ समूहों पर टेंडर के तहत शासन बोली से १५.४७ प्रतिशत अधिक दर की बोली आई है। १३ समूह के लिए शासन की ओर से ६७ करोड़ ८५ लाख २५ हजार ८६६ बोली रखी गई थी, जिसके मुकाबले में ७८ करोड़ ३४ लाख ९१ हजार ५८३ रुपए की बोली ई टेंडर प्रक्रिया में मिली है। जिला आबकारी कार्यालय के द्वारा १३ समूह पर आई बोली की दरों की अनुशंसा हेतु आबकारी विभाग ग्वालियर प्रेषित की गई है।
जिले की आबकारी विभाग के द्वारा जिले की ७९ देशी तथा १७ विदेशी मदिरा की दुकानों के लिए २८ समूह निर्धारित किए गए हैं। २१ मई के दिन आबकारी विभाग मंदसौर के द्वारा ई टेंडर प्रक्रिया के तहत जिले के २८ मई में विभाजित की गई मदिरा दुकानों की नीलामी बोली प्रारंभ कर दी थी। इस प्रक्रिया के तहत शासन के द्वारा पूर्व की निर्धारित रेट से दस प्रतिशत की मदिरा की दुकानों में वृद्धि की गई थी। इस बार शासन के द्वारा ३०४ दिनों के लिए २८ समूह के लिए ई टेंडर प्रक्रिया के तहत बोली आमंत्रित की गई थी। २५ मई की दोपहर २ बजे से ई टेंडर प्रक्रिया के तहत टेंडर खोलें जाने की शुरुआत हुई। ई टेंडर प्रक्रिया के तहत २८ समूह में से १३ समूह पर शासकीय दरों की निर्धारित से अधिकतम राशि खुली है। १५ समूह के लिए किसी भी कांट्रेक्टर के द्वारा ई टेंडर प्रक्रिया के तहत बोली नहीं भरी गई है। मंदसौर नगर के ४ समूह की दुकानों पर मंदसौर के प्रीतेश पिता चैनसिंह नैन के द्वारा बोली भरी गई है। मंदसौर के महाराणा प्रताप बस स्टैंड मदिरा ठेके के लिए प्रीतेश नैन की बोली १० करोड़ एक लाख ७७ हजार ८०० भरी गई है। शासकीय बोली ७ करोड़ ९७ लाख ५९ हजार ४३६ रुपए की है। प्रीतेश नैन के द्वारा २५.६०ज्ञ् की वृद्धि कर बोली भरी गई है। इसी के साथ मंदसौर कृषि उपज मंडी स्थित मदिरा ठेके के समूह पर प्रीतेश नैन की बोली ८ करोड़ ७५ लाख ३९५५ की दर भरी गई है। यहां पर शासकीय बोली ७ करोड़ ११ लाख ४० हजार ६९१ रुपए की निर्धारित है। शासकीय बोली से २३ज्ञ् की बोली अधिक भरी गई है। मंदसौर की भारत माता चैराहा मदिरा समूह के ठेके में भी प्रीतेश नैन ने शासकीय बोली से २४ज्ञ् अधिकतम दर भरी गई है। यहां पर शासन की निर्धारित दर ६ करोड़ ३० लाख २७ हजार ४६० की राशि है, जबकि इसके मुकाबले में ७ करोड़ ८१ लाख ५४९५३ बोली खुली है। मंदसौर के रेलवे स्टेशन समूह की मदिरा ठेका हेतु प्रीतेश नैन के द्वारा ८ करोड़ २१ लाख ४९०० की राशि भरी गई है। शासकीय बोली यहां पर ६ करोड़ ५४ लाख ९५ हजार ४११ रुपए निर्धारित है। यहां पर प्रीतेश नैन के द्वारा २५.४०प्रतिशत वृद्धि कर राशि भरी गई है।
दलोदा मदिरा ठेका समूह के लिए मनीष जाट के द्वारा ८ करोड़ ६९ लाख ३,६३६ की दर भरी गई है। यहां पर शासकीय बोली ८ करोड़ ४८ लाख ५८० रुपए निर्धारित हैं। इस समूह के लिए २.४१ प्रतिशत की राशि वृद्धि कर भरी गई है। सीतामऊ मदिरा ठेके की दुकान के लिए सुरेंद्रसिंह के द्वारा ६ करोड़ २७ लाख ९ हजार ८७९ रुपए की राशि बोली में भरी गई। यहां पर शासकीय बोली की राशि ५ करोड़ ५४ लाख ९५ हजार ४११ निर्धारित है। इस पर १३ प्रतिशत की वृद्धि कर राशि की बोली भरी गई है। पिपलियामंडी मदिरा समूह के ठेके हेतु जसवंत सिंह के द्वारा ५ करोड़ ४७ लाख ७४ हजार ५५३ राशि की बोली भरी गई हैं। शासकीय बोली यहां पर ४ करोड़ ३८ लाख १९ हजार ६४३ रुपए की राशि निर्धारित है। इस ठेके पर २५ प्रतिशत की राशि बढ़ाकर भरी गई है।
गुर्जर बर्डिया मदिरा ठेके के लिए महेंद्रसिंह के द्वारा ४ करोड़ ७५ लाख २२२ रुपए की बोली भरी गई जबकि यहां पर शासकीय बोली ४ करोड़ ३१ लाख ४० हजार ७७२ की राशि निर्धारित है। यहां पर १०.११ज्ञ् की राशि अधिक भरी गई है।
कचनारा मदिरा समूह के ठेके की राशि मनीष जाट के द्वारा तीन करोड़ ८९ लाख ३६३६ रुपए की बोली भरी गई। यहां पर शासकीय बोली ३ करोड़ ५१ लाख २८ हजार ७६५ रुपए की निर्धारित राशि है। यहां पर १०.७५ प्रतिशत् अधिक की राशि में वृद्धि कर दर भरी गई है।
बूढ़ा मदिरा ठेके की समूह की राशि नंदलाल के द्वारा ३ करोड़ ७१ लाख ७१ हजार की राशि बोली में भरी गई। यहां पर शासकीय बोली ३ करोड़ ३७ लाख ८० हजार की राशि निर्धारित है। यहां पर १०.०४ प्रतिशत अधिक राशि बोली में भरी गई है।
झार्डा मदिरा ठेके की राशि मनीष जाट के द्वारा ३ करोड़ ११ लाख ३६३६ रुपए की राशि भरी गई है। यहां पर शासकीय बोली २ करोड़ ९६ लाख ६८ हजार ६८५ की राशि निर्धारित है। इस ठेके की राशि ४.८४ प्रतिशत वृद्धि कर भरी गई है।
धुंधडका मदिरा ठेके की बोली मनीष जाट के द्वारा ४ करोड़ ६७ लाख ३,६३६ रुपए की बोली भरी गई है। यहां पर शासकीय निर्धारित राशि ४ करोड़ ४० लाख ७६ हजार ३२६ रुपए है। इस ठेके की बोली ५.९६ प्रतिशत् वृद्धि कर भरी गई है। सांडला मदिरा ठेके की बोली मुकेश कुमार राय के द्वारा २ करोड़ ९७ लाख ७७ हजार ७७७ रुपए भरी गई है जबकि यहां पर शासकीय बोली २ करोड़ ९१ लाख ५२ हजार ६४४ रुपए की निर्धारित है। यहां पर २.१४ज्ञ् कि अधिक राशि बोली भरी गई है।
जिला आबकारी विभाग के द्वारा २८ मदिरा समूह के लिए आमंत्रित की गई ई टेंडर प्रत्येक की बोली में १५ समूह के लिए राशि नहीं भरी गई है। इन समूह में शामगढ़, गरोठ, सुवासरा, भानपुरा, कयामपुर, खड़ावदा, मेलखेड़ा, लदुना, मल्हारगढ़, चंबल बांध, नाहरगढ़, भैंसौदामंडी, बाबुल्दा, चंदवासा तथा चैथखेड़ी आदि शामिल है।

Chania