Friday, April 19th, 2024 Login Here
किसान के खेत तक पानी पहुंचाकर तस्वीर बदल दी मोदी सरकार ने रंगारंग आकाशीय आतिशबाजी के बीच बुराई के प्रतिक रावण के पुतले का दहन कर मनाया दशहरा पर्व* लोनिवि के कार्यपालन यंत्री आदित्य सोनी व एसडीओं कमल जैन को कलेक्टर ने दिया शोकाज शुभ मुर्हूत में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने भरा नामाकंन मंदिर जाने के लिए निकले टीआई संजीवसिंह परिहार का शव कार में मिला मुंॅह बोले मामा के साथ मिलकर बेटे ने किया पिता का कत्ल टोल पर खत्म होगा वीआईपी कल्चर, नहीं मिलेगी किसी को भी छूट निजी भूमि को विवादित बताकर अवैध वसूली करने वाला गिरफ्तार किसानों को उन्नति भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता महंगाई की मार से गरीबी के दलदल में फंस रहे नागरिक मंदसौर-नीमच के मेडिकल कॉलेज को शुरू करने की तैयारी, डीन की पदस्थापना हुई सभी वर्गो के हितों का समावेश है कांग्रेस का न्याय पत्र तीन करोड महिलाओं को लखपति दीदी बनाकर सशक्त बनाऐगी मोदी सरकार कुत्तों के आतंक से शहरवासी परेशान, कथित पशु प्रेमी पड रहे प्रशासन पर भारी रतलाम के सैलाना में युवक की चाकू मारकर हत्या:

मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश में 1 जून से अनलॉक शुरू होने से 12 घंटे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना से अभी लड़ते रहना है, इसलिए कोरोना कर्फ्यू अभी समाप्त नहीं कर रहे। यह 15 जून तक जारी रहेगा, लेकिन सुविधाओं को देखते हुए छूट दी जा रही हैं। सुरक्षा भी और समृद्धि भी। अपनी सुरक्षा भी करना है, लेकिन आर्थिक गतिविधियां भी आरंभ करना है, ताकि व्यापार चल सके, निर्माण के काम चल सकें। शनिवार रात 10 से सोमवार सुबह 6 बजे तक जनता कर्फ्यू रहेगा। बाकी 5 दिन रात 10 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा।

मुख्यमंत्री ने 1 जून से अनलॉक की प्रकिया शुरू करने से एक दिन पहले प्रदेश की जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आर्थिक गतिविधियां चालू करना भी जरूरी है, ताकि निर्माण कार्य शुरू हो सकें। क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप ने स्थानीय स्तर पर तय किया है कि कौन सी गतिविधियां चलेंगी, कौन सी नहीं चलेगी? कुछ गतविधियाें पर प्रतिबंध रहेगा, जो संक्रमण रोकने के लिए जरूरी है।

उन्होंने कहा कि राजनैतिक, सांस्कृतिक, खेल, मेले, स्कूल-कॉलेज, सिनेमा घर, कोचिंग संस्थान, शॉपिंग मॉल, बार, पिकनिक स्पॉट जैसे स्थान जहां भीड़ रहती है, बंद रहेंगे। उन्होंने कहा कि अंतिम संस्कार व मृत्यु भोज में 10-10 और विवाह कार्यक्रम में 20 लोग सम्मिलित हो सकेंगे। धार्मिक व पूजा स्थल में एक समय में 4 से ज्यादा लोगों को अनुमति नहीं रहेगी।

उन्होंने बताया कि कुछ गतिविधियां पूरे प्रदेश में प्रतिबंध से मुक्त रहेंगी। उद्योग, कंपनी, कच्चा माल की ढुलाई, सब्जी, फल, दूध जैसी जरूरत के सामानों की दुकानें चालू रहेंगी। रेस्टोरेंट व होटल में पार्सल दे सकेंगे। सार्वजनिक परिवहन चालू रहेगा। ऑटो रिक्शा, टैक्सी, निजी दो व चार पहिया वाहन में प्रतिबंध नहीं रहेगा। मोहल्ले, गलियों की सिंगल दुकानें भी खुल सकेंगी। सभी जिले ध्यान में रखकर निर्णय लेंगे। पूरे प्रदेश में लगातार टैस्ट जारी रखा जाएगा। हर दिन 75 हजार से कम टेस्ट नहीं होंगे।

टीकाकरण के लिए विशेष अभियान
टीकाकरण के लिए विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। कुछ लोगों ने भ्रम फैलाने का काम किया। बच्चों के लिए अलग से निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की कोशिश ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन उपलब्ध कराने की है। प्रदेश में कुछ कैटेगिरी तय की गई हैं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर टीका लगाया जाए। कोरोना से बचने का मास्क, सामाजिक दूरी के बाद वैक्सीन ही कारगर है।

स्कूल- कॉलेजों के लिए जल्दी निर्णय होगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूल-कॉलेज खोलने व परीक्षाओं के लिए मंत्री समूह का गठन किया है। समूह की बैठक जल्दी होगी। इसके बाद निर्णय लिया जाएगा कि स्कूलों खासकर छोटे बच्चों की क्लास कब से शुरु की जाए।

तीसरी लहर का मतलब हमारी लापरवाही
मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरी लहर का मतलब हमारी लापरवाही के कारण आएगी। सरकार इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सरकार करेगी। अस्पातलों में बेड, ऑक्सीजन और दवाओं का स्टॉक रखा जाएगा, लेकिन यह आम लोगों की जिम्मेदारी है कि वह तीसरी लहर को आने में रोके। इसके लिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
Chania