Friday, April 19th, 2024 Login Here
किसान के खेत तक पानी पहुंचाकर तस्वीर बदल दी मोदी सरकार ने रंगारंग आकाशीय आतिशबाजी के बीच बुराई के प्रतिक रावण के पुतले का दहन कर मनाया दशहरा पर्व* लोनिवि के कार्यपालन यंत्री आदित्य सोनी व एसडीओं कमल जैन को कलेक्टर ने दिया शोकाज शुभ मुर्हूत में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने भरा नामाकंन मंदिर जाने के लिए निकले टीआई संजीवसिंह परिहार का शव कार में मिला मुंॅह बोले मामा के साथ मिलकर बेटे ने किया पिता का कत्ल टोल पर खत्म होगा वीआईपी कल्चर, नहीं मिलेगी किसी को भी छूट निजी भूमि को विवादित बताकर अवैध वसूली करने वाला गिरफ्तार किसानों को उन्नति भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता महंगाई की मार से गरीबी के दलदल में फंस रहे नागरिक मंदसौर-नीमच के मेडिकल कॉलेज को शुरू करने की तैयारी, डीन की पदस्थापना हुई सभी वर्गो के हितों का समावेश है कांग्रेस का न्याय पत्र तीन करोड महिलाओं को लखपति दीदी बनाकर सशक्त बनाऐगी मोदी सरकार कुत्तों के आतंक से शहरवासी परेशान, कथित पशु प्रेमी पड रहे प्रशासन पर भारी रतलाम के सैलाना में युवक की चाकू मारकर हत्या:


सागर। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बुधवार को सागर में आयोजित जय किसान ऋण माफी योजना के प्रमाण पत्र वितरण समारोह में एलान किया है कि प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के युवाओं व छात्राओं को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा। वहीं सामान्य वर्ग को दस प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।

इस मौके पर कमलनाथ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा किसान का बेटा कहलाने वाले शिवराज सिंह ने भाजपा शासनकाल में प्रदेश के किसानों के साथ छलावा किया। उन्होंने कर्ज माफी तो दूर हक मांगने पर किसानों की छाती पर पुलिस से गोली चलवाई और पेट पर लात मारने का काम काम किया। लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सबसे पहला काम किसानों के कर्ज माफ करने और नौजवानों को रोजगार देने का किया है।
स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने जिले के 50 हजार किसानों को कर्ज माफी के प्रमाण-पत्र बांटे और सागर जिले के विकास संबंधित 763. 49 करोड़ रुपए की लागत के 53 कार्यो का भूमिपूजन और लोकार्पण किया।

उन्होंने कहा प्रदेश की आर्थिक स्थिति बनाए रखने में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रदेश कृषि उत्पादन में देश में नंबर वन है, लेकिन किसानों को उपज का वाजिब दाम दिलाने पूर्व की भाजपा सरकार ने कुछ काम नहीं किया। खेती को लाभ का धंधा बनाने की घोषणा जुमला साबित हुई। किसानों को फसल का वाजिब दाम दिलाने के बजाए प्रदेश की पूर्व सरकार ने बिचौलियों को लाभ पहुंचाया। अब प्रदेश के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने उनका ऋण माफ करने के साथ-साथ उपज का वाजिब दाम प्रदेश की कांग्रेस सरकार दिलाएगी।
मोदी बताएं देश में कितने युवाओं को रोजगार दिया

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नाथ ने मप्र में पिछड़ा वर्ग के युवाओं व छात्राओं को 27 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की घोषणा की। उन्होंंने केंद्र की मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा मोदी का मेड इन मेक इंडिया और युवाओं को रोजगार देने का नारा केवल विज्ञापनों में छाया रहा। मोदी बताएं 5 साल में देश के कितने युवाओं को रोजगार दिया। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लोगों से कांग्रेस का साथ देने का आह्वान करते हुए कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी तो प्रदेश का तेजी से विकास होगा।


Chania