Friday, April 19th, 2024 Login Here
किसान के खेत तक पानी पहुंचाकर तस्वीर बदल दी मोदी सरकार ने रंगारंग आकाशीय आतिशबाजी के बीच बुराई के प्रतिक रावण के पुतले का दहन कर मनाया दशहरा पर्व* लोनिवि के कार्यपालन यंत्री आदित्य सोनी व एसडीओं कमल जैन को कलेक्टर ने दिया शोकाज शुभ मुर्हूत में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने भरा नामाकंन मंदिर जाने के लिए निकले टीआई संजीवसिंह परिहार का शव कार में मिला मुंॅह बोले मामा के साथ मिलकर बेटे ने किया पिता का कत्ल टोल पर खत्म होगा वीआईपी कल्चर, नहीं मिलेगी किसी को भी छूट निजी भूमि को विवादित बताकर अवैध वसूली करने वाला गिरफ्तार किसानों को उन्नति भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता महंगाई की मार से गरीबी के दलदल में फंस रहे नागरिक मंदसौर-नीमच के मेडिकल कॉलेज को शुरू करने की तैयारी, डीन की पदस्थापना हुई सभी वर्गो के हितों का समावेश है कांग्रेस का न्याय पत्र तीन करोड महिलाओं को लखपति दीदी बनाकर सशक्त बनाऐगी मोदी सरकार कुत्तों के आतंक से शहरवासी परेशान, कथित पशु प्रेमी पड रहे प्रशासन पर भारी रतलाम के सैलाना में युवक की चाकू मारकर हत्या:

कांग्रेस की विजय संकल्प बैठक संपन्न
मंदसौर निप्र। लोकसभा चुनाव में संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी बनाये जाने के बाद सुश्री मीनाक्षी नटराजन ने मंगलवार को महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर अपने चुनाव अभियान की शुरूआत की, इसके बाद संस्कार  गार्डन में आयोजित कांग्रेस की विजय संकल्प बैठक में जिले भर से जूटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियोंसे चुनाव जीतने के लिये सुझाव मांगे। करीब तीन घंटे तक कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव रखें।
 बैठक को संबोधित करते हुये कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद सुश्री मीनाक्षी नटराजन ने कहा कि मंदसौर संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक कांग्रेसजन मेरे परिवार के सदस्य के समान है। उनका दुख एवं पीडा मेरी पीडा है। उन्होनें अपने प्रथम लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुये कहा कि उस समय से लगाकर आज तक मेरी पुरी कोशिश रही है कि मंदसौर संसदीय क्षेत्र के हर दुखी एवं जरूरतमंद वर्ग की पीडा में सहभागी बन सकूं,कांग्रेस के नेतागण एवं कार्यकर्ता काफी अनुभवी है,उनके द्वारा दिये गये सुझावो पर अमल होगा। सुश्री नटराजन ने कहा कि वर्तमान में भारत में जो परिस्थितियां है उसमें देश के गरिब नागरिको, किसानो एवं जरूरतमंद लोगो की आवाज दबकर रह गयी हैं। राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस घोषणा पत्र में प्रति साल गरिब व्यक्ति को 72 हजार रूपये के वादे का जिक्र करते हुये इसे ऐतिहासिक कदम बताया, उन्होनें प्रदेश सरकार द्वारा किसान कर्ज माफी, कन्या विवाह हेतु 51 हजार, पिछडा वर्ग आरक्षण सहित वचन पत्र के निभाये गये वादो का जिक्र करते हुये चुनावी मैदान में डट जाने का आव्हान किया।
            इससे पूर्व बैठक को जिला कांग्र्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष  राजेन्द्रसिंह गौतम, प्रदेश कांग्रेस महामंत्रीगण  मुकेश काला,  महेन्द्रसिंह गुर्जर, राजेशसिंह रघुवंशी, कमलेश पटेल, प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव सोमिल नाहटा, जनपद उपाध्यक्ष  परशुराम सिसोदिया, गौशाला अध्यक्ष अनिल संचेती, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण  मोहम्मद हनिफ शेख,  राघवेन्द्रसिंह तोमर, अजय लोढा, प्रदेश सचिव तरूण खिंची, प्रदेश उपाध्यक्ष दलोदा सरपंच विपिन जैन,महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती बबीतासिंह तोमर, वरिष्ठ नेता बम्हानंद पाटीदार,सहित कई कांग्रेसजनो ने संबोधित किया। संचालन जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया ने किया। यह जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुरेश भाटी ने प्रेस नोट के माध्यम से दी हैं।






Chania