Friday, March 29th, 2024 Login Here
मंदसौर सोमवार को 61 लोगों की आई कोरोना रिपोर्ट में मंदसौर में कालाखेत रोड नंबर 1 के रहने वाले एक ही परिवार के पांच नए पॉजिटिव आए हैं। पॉजीटिव व्यक्ति की सदर बाजार में दुकान है। इसके अलावा जगतपुरा, जनकुपूरा, रामटेकरी सहित सुवासरा का एक व्यक्ति पॉजिटिव है। इस तरह 9 नए पॉजिटिव सोमवार को मिले हैं।
9 नए पॉजिटिव मिलने के बाद अब मंदसौर में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 460 हो गई है जिसमें से 61 एक्टिव मामले हैं। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार सदर बाजार में दुकान चलाने वाले कालाखेत के निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति, 65 वर्षीय महिला, 39 वर्षीय युवक, 35 वर्षीय महिला तथा 12 साल की बच्ची पॉजिटिव है। इसके साथ ही जगतपुरा में 65 वर्षीय व्यक्ति, रामटेकरी कृष्णा नगर में 50 वर्षीय व्यक्ति, जनकुपूरा में 65 वर्षीय महिला तथा सुवासरा में 56 वर्षीय महिला पॉजिटिव है।