Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म

भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी व सांसद सुधीर गुप्ता के नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव मंदसौर पहुंचे नामांकन दाखिले के बाद गांधी चौराहे पर जनसभा को कम ने संबोधित किया और इसके बाद शहर के प्रमुख मार्गों पर रोड शो किया इस दौरान पूरे रास्ते पर कार्यकर्ताओं और जनता ने स्वागत किया।
मंदसौर-नीमच संसदीय क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी सुधीर गुप्ता ने शनिवार को सीएम डॉ. मोहन यादव के मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया है। इसके बाद चुनावी रैली में कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए। इस दौरान उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग समेत जिले भर के विधायक एवं भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
गांधी चौराहे पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा की भगवान पशुपतिनाथ की नगरी में भाजपा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता के नामिनेशन में आया हूं। वे हमारे राष्ट्रीय पदाधिकारी रहे। तीसरी बार उन्होंने सांसद के लिए नॉमिनेशन किया है। एक फिर भाजपा की सरकार केंद्र में बन रही है। मंदसौर नया रिकॉर्ड बनाए, यही हमारी चाह है। डबल इंजन की सरकार यहां विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।
मंदसौर प्राचीन नगरी है यहां का अपना गौरव है हूणों को मंदसौर ने परास्त किया है। 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव हवाई पट्टी से सीधे कलेक्ट्रेट पहुंचें और नॉमिनेशन में शामिल हुए। नामांकन जमा करवाने के बाद सीएम गांधी चौराहा पहुंचे, जहां चुनावी सभा को संबोधित किया और रोड शो में सम्मिलित हुए। 
सीएम का रोड शो गांधी चौराहे से प्रारंभ होकर बस स्टैंड भारत माता चौराहा कालिदास मार्ग घंटाघर मंडी गेट होते हुए पशुपतिनाथ मंदिर की तरफ बढ़ रहा है। 
Chania