Monday, May 6th, 2024 Login Here
उधारी के रुपए के बदले मांगी बाइक, नही दी तो मारी गोली मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग शक्तिशाली बना नप के कर्मचारी हड़ताल पर, दोनो पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता
    प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में बनी समितियां, गृह मंत्री अमित शाह और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी शामिल
    आंकड़ों के मुताबिक, 5 साल में सबसे कम रही जीडीपी ग्रोथ, बेरोजगारी दर 45 साल में सबसे ज्यादा

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दो नई कैबिनेट समितियां गठित कीं। इनका मकसद आर्थिक उन्नति, निवेश और रोजगार निर्माण रहेगा। इनके चेयरमैन मोदी हैं। निवेश और उन्नति को लेकर गठित की गई समिति में पांच सदस्य हैं, जिनमें गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी और रेल मंत्री पीयूष गोयल शामिल हैं।

दूसरी समिति में 10 सदस्य हैं। इसका फोकस रोजगार और कौशल विकास पर होगा। इसमें शाह, सीतारमण और गोयल के अलावा कृषि कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’,पेट्रोलियम और नैचुरल गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, कौशल-उद्यमिता मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय और मंत्री संतोष कुमार गंगवार और मंत्री हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं।

5 साल में सबसे कम रही जीडीपी ग्रोथ

बीते वित्त वर्ष (2018-19) की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) में जीडीपी ग्रोथ रेट 5.8% रही। तिमाही ग्रोथ में कमी का असर पूरे वित्त वर्ष की विकास दर पर पड़ा है। यह 6.8% रही है जो 5 साल में सबसे कम है। लक्ष्य 7.2 प्रतिशत का था। नई सरकार के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण अर्थव्यवस्था से जुड़े मामलों को हल करना है।

बेरोजगारी दर 6.1% हुई, 45 साल में सबसे ज्यादा
श्रम मंत्रालय ने मंत्रिमंडल गठन के दूसरे ही दिन बेरोजगारी के आंकड़े जारी किए थे। इसके मुताबिक, देश में 2017-18 में बेरोजगारी दर 6.1% रही। यह 45 साल में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 1972-73 में बेरोजगारी दर का यही आंकड़ा था। 6.1% का आंकड़ा नेशनल सैंपल सर्वे ऑफिस (एनएसएसओ) की जनवरी में लीक हुई रिपोर्ट में भी बताया गया था। लेकिन तब नीति आयोग ने रिपोर्ट खारिज कर दी थी।
Chania