Saturday, May 18th, 2024 Login Here
पुलिस ने किया मन्दसौर में हुए गोलीकांड का खुलासा
मंदसौर निप्र। विगत दिनों कोर्ट रोड से पशुपतिनाथ जाने वाले रास्ते पर एक युवक को गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घायल आरोपी से नौ हजार रुपए मांगता था। यह रुपए नहीं दे पाने के चलते घायल ने बाइक या मोबाईल की मांग की। इसके बाद आरोपी ने गोली मारकर हत्या करने का प्लान बनाया।
प्रेसवार्ता में सीएसपी सतनानसिंह ने बताया कि 28 मार्च को कोर्ट रोड पर इरफान पिता शहजाद अली निवासी किला रोड को गोली मारी गई। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। गोली पीठ पर लगी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु की। शुरुआत में पुलिस को घायल इरफान नेे सही जानकारी नहीं दी। इसके बाद जांच पड़ताल में नई पिता सलीम निवासी किला रोड का नाम सामने आया। जिसने इरफान से नौ हजार रुपए उधार लिए थे। वह रुपए नहीं दे पा रहा था। घटना के दिन इरफान आरोपी नईम के साथ बैठकर प्रतापगढ़ पुलिया की और आइसक्रीम खाने गया था। लौटते समय नईम द्वारा अपनी कमर से पिस्टल निकालकर इरफान पर चलाई। नईम ने बताया कि रुपए नही दे पाने की एवज में इरफान मोबाईल अथवा गाड़ी की मांग कर रहा था। गोली चलाने के बाद इरफान को नईम ने किसी को भी घअना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। यहीं कारण रहा कि वास्तवितक कारण परिजनों या इरफान ने पुलिस को शुरुआत में नहीं बताया। प्रकरण में आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पिस्टल कहां से आया इसकी भी जांच की जा रही है।