Monday, May 6th, 2024 Login Here
बड़े बालाजी मंदिर पर आयोजित विशाल भण्डारें में लगी भक्तों भीड़ ट्रैक्टर-ट्राली से सवा लाख का डोडाचूरा बरामद लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, थाने लाने से पहले ही एक गाड़ी से कूदकर भागा पिपलिया रेलवे स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षालय में उदयपुर जाने के लिए रुके प्रतापगढ़ के आदिवासी मजदूरी युवक को कथित पुलिस वालों ने पीटा, महिलाओं को समृध्द बनाने का काम मोदी सरकार ने किया नगर की कानून व्यवस्था कायम नही तो वोट नही उधारी के रुपए के बदले मांगी बाइक, नही दी तो मारी गोली मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग शक्तिशाली बना नप के कर्मचारी हड़ताल पर, दोनो पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार

ब्रह्माकुमारी आश्रम में अनूठा आयोजन, प्रतिदिन होगें दर्शन
मंदसौर निप्र। गुरूवार की शाम ब्रह्माकुमारी आश्रम आकर्षक विद्युत छटा से जगमग हो रहा था, शंख ध्वनी के साथ ही चेतन्य देवियों की झांकी में ब्रह्मकुमारी बहन निराली छटा लिये सुरम्य पहाडियों से उदित होती है, इसके साथ ही माता रानी के जयकारे लगने लगते है और श्रृध्दालु चेतन्य देवियों के नयनाभिराम दर्शन कर अभिभूत हो जाते है। मन को मोह लेने वाली  झांकी का  शुभारम्भ बीके समीता बहन के सानिध्य मेंलायंस क्लब गोल्ड की अध्यक्ष श्रीमती चंदा कोठारी,विनर क्लब की श्रीमती अर्चना गुप्ता,इनरव्हील क्लब की श्रीमती अनुभा उकावत,अग्रवाल समाज महिला मण्डल की अध्यक्ष श्रीमती भारती अग्रवाल,समाजसेविका श्रीमती किरण मावर,बिन्दु चंदे,रेखा सोम,हेमलता सोम,कांग्रेस नेत्री अंजू तिवारी,श्वेता रिजवानी,पूर्व पार्षद श्रीमती उषा मण्डवारिया, सुशीला त्यागी,दशपुर जाग्रति के सुभाष गुप्ता,सुशील त्यागी के आतिथ्य  में हुआ।
शारदीय नवरात्री उत्सव में सारा शहर माताजी की भक्ति में लीन है, गरबा नृत्य के माध्यम    से माताजी की आराधना की जा रहीं है वहीं शहर में आध्यात्मिक उन्नती के केन्द्र ब्रह्माकुमारी आश्रम में चेतन्य देवियों की झांकियां आकर्षण का केन्द्र बन रही है। मंत्रमुग्ध कर देने वाली नयनाभिराम झांकियोंका दर्शन करने के लिये बड़ी संख्या में श्रृध्दालु उमड़े और माता रानी के आकर्षक नृत्य और गरबा के माध्यम से माताजी की आराधना की।  पहले दिन शुभारम्भ समारोह में बीके समीता बहन ने चेतन्य देवियों की महिमा के बारे में बताते हुए कहा कि भारतीय त्यौहारों में निरंतर नौ दिन रात्रि में मनाया जाने वाला नवदुर्गा त्योहार  भारत तथा विदेशों में भी बड़ा स्थान रखता है। माता रानी के नौ रूपों की अपनी अलग महिमा है इन स्वरूपों की प्रतिदिन पूजा अर्चना की जाती है। आपने कहा कि आज के मानव जीवन में अष्ट शक्तियां न होने के कारण बेचैनी महसूस करता है। जब वे परमात्मा शिव से शक्तियां प्राप्त कर लेता है तो उनके जीवन में सुख, शांति और संतोष आ जाते है, इसी उद्देश्य से ब्रह्माकुमारी आश्रम में चेतन्य देवियों की झांकियों का सजीव चित्रण किया जाता है, इन देवियों के दर्शन से मानव आध्यात्मिक शक्ति प्राप्त करता है।
लायंस क्लब गोल्ड की अध्यक्ष श्रीमती चंदा कोठारी ने कहा कि अध्यात्मिक उन्नती का प्रमुख केन्द्र ब्रह्माकुमारी आश्रम है जहां अद्भभूत शांति का अनुभव होता है। नवरात्री के पावन अवसर पर माता रानी के सजीव चित्रण को देख मन मुग्ध हो गया, ऐसा लग रहा है मानौ देवी मॉ साक्षात विराजित हो गई।
 प्रारम्भ में अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर चेतन्य झांकी का शुभारम्भ किया। बीके शीतल बहन,नेहल बहन ने  देवी का स्वरूप धारण किया। इस दौरान ब्रह्मकुमारी हेमलता बहन,सरिता बहन  सहित अनेक ब्रह्मकुमार भाई-बहन व बड़ी संख्या में श्रृध्दालु उपस्थित थे।
प्रतिदिन होगे दर्शन
ब्रह्मकुमारी आश्रम में 7अक्टूबर तक प्रतिदिन देवियों के विभिन्न स्वरूपोंके रूप में चेतन्य देवियों का सजीव चित्रण रात्री 8 से 10.30 बजे तक होगा जिसमें श्रृध्दालु माताजी के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन और  आराधना करेगें। ब्रह्मकुमारी बहनों ने शहर के श्रृध्दालुओं से आगृह किया कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर   चेतन्य देवियों के दर्शन कर आध्यात्मिक उन्नती के मार्ग को प्रशस्त करें।
Chania