Monday, May 6th, 2024 Login Here
उधारी के रुपए के बदले मांगी बाइक, नही दी तो मारी गोली मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग शक्तिशाली बना नप के कर्मचारी हड़ताल पर, दोनो पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता


नई दिल्‍ली। गुरुवार को बांग्‍लादेश की ओर से हुई फायरिंग में भारत के बीएसफ के दो जवाबन चपेट में आ गए। इनमें से एक जवान के शहीद होने की सूचना है, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। बार्डर गार्ड्स ऑफ बांग्‍लादेश (BGB) ने बीएसफ पार्टी पर खुली फायरिंग शुरू कर दी। यह हमला तब किया गया जब बीएसएफ पार्टी भारत और बांग्‍लादेश की सीमा पर पश्चिम बंगाल में भारतीय मछुआरों का पता लगा रहे थे। बुलेट की चोट सिर में लगने से प्रधान आरक्षक विजय सिंह की मौत हो गई है। अन्‍य जवान को हाथ में चोट आई है। हेड कांस्टेबल विजय भान सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घायल कांस्टेबल को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बेहरामपुर ले जाया गया है।
बीएसएफ के अनुसार, तीन भारतीय मछुआरे गुरुवार की सुबह पदमा नदी में फिशिंग के लिए गए थे। वहां से दो मछुआरे काकमेरिचर स्थित बीएसएफ पोस्‍ट पर गए और बताया कि बीजीबी ने उनकी धरपकड़ की है। सुबह साढ़े दस बजे पोस्‍ट कमांडर ने बीजीबी पेट्रोल पार्टी से संपर्क किया।
फ्लैग मीटिंग के दौरान बीजीबी ने भारतीय मछुआरों को रिहा नहीं किया। स्थिति बिगड़ती गई और जैसे ही बीएसएफ पार्टी रवाना हुई, बीजीबी ने उन पर पीछे से फायरिंग शुरू कर दी। पिछले दो दशकों में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। बीजीबी के अधिकारियों से इस संबंध में संपर्क साधा जा रहा है और वरिष्‍ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
Chania