Monday, May 6th, 2024 Login Here
उधारी के रुपए के बदले मांगी बाइक, नही दी तो मारी गोली मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग शक्तिशाली बना नप के कर्मचारी हड़ताल पर, दोनो पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता
 मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मैग्नीफिसेंट एमपी का उद्घाटन किया, कहा- इंडिया इन्क्रेडिबल और मप्र क्रेडिबल है
 सीमेंट, आईटी, फार्मा, फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में 74 हजार करोड़ से ज्यादा निवेश के 92 प्रस्ताव

इंदौर. मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार सुबह ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में मैग्नीफिसेंट एमपी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मैग्निफिसेंट एमपी कोई मेला नहीं है, ना ही सिर्फ एमओयू साइन करने के लिए रखा गया एक कार्यक्रम। यह प्रदेश के युवाओं के लिए राेजगार सृजित करने का एक मंच है। हमारी सरकार ने इंदौर और भोपाल में मेट्रो का शुभारंभ किया। प्रदेश की 70 प्रतिशत आबादी कृषि आधारित है। सरकार में आते ही हमने 20 लाख किसानों की कर्जमाफी की। पर्याप्त पानी मिल सके इसलिए राइट टू वॉटर शुरू किया।
मुख्यमंत्री ने मैग्निफिसेंट एमपी का शुभारंभ करते हुए कहा- आप सभी का देश के सबसे स्वच्छ शहर में स्वागत है। मध्यप्रदेश देश का टाइगर कैपिटल है। हमारा मकसद प्रदेश को उद्योगों का हब बनाना है। इंडिया इन्क्रेडिबल है, लेकिन मध्यप्रदेश क्रेडिबल है। उन्होंने उद्योगपतियों ने कहा कि हमने प्रदेश में निवेश का बेहतर माहौल तैयार किया है। मप्र में स्टार्टअप नीति अन्य राज्यों के मुकाबले आसान है। उन्होंने निवेशकों से कहा कि आप हमारे शहरों ही नहीं गांवों और कस्बों में पहुंचे और वहां निवेश करें।

सीएम के साथ विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, उद्याेगपति आदि गोदरेज, दिलीप सांघवी, संजीव पुरी, विक्रम किर्लोस्कर और एम श्रीनिवासन मौजूद रहे। 900 से ज्यादा जाने-माने उद्योगपतियों की मौजूदगी में रंगारंग प्रस्तुति के साथ इसका आगाज हुआ। इसके बाद लेजर शो के जरिए मप्र में निवेश की संभावनाओं को प्रदर्शित किया गया। उद्योगपति मुकेश अंबानी ने वेबकास्ट के जरिए अपनी बात रखी।

इतने निवेश पर बात

    74 हजार करोड़ के प्रस्ताव तय, 31 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट पर शुरू हो चुका काम
    सद्‌गुरु सीमेंट,अन्य चार प्रस्ताव 10 हजार करोड़
    IT में ट्यूडिप, ब्ल्यूपर,अन्य चार 6 हजार करोड़
    टेक्सटाइल में मराल, अन्य दो 6 हजार करोड़
    डिफेंस में शिवपुरी के लिए प्रस्ताव 3 हजार करोड़
    नेचुरल गैस में ओमान व अन्य 8 हजार करोड़
    प्लास्टिक इंडस्ट्री, पैकेजिंग 2हजार करोड़
    ड्रायपोर्ट का प्रस्ताव 10 हजार करोड़
    रिन्युअल एनर्जी में पांच प्रस्ताव 8 हजार करोड़
    फार्मा में सिपला, पीआर आदि 3 हजार करोड़
    टायर में राल्सन, ब्रिजस्टोन आदि 3.5हजार करोड़
    लॉजिस्टक में 3 से अधिक प्रस्ताव 12 हजार करोड़
    घरेलू प्रोडेक्ट प्लांट के 3 प्रस्ताव 2 हजार करोड़
    फूड प्रोसेसिंग में अमूल व अन्य 3 हजार करोड़
    स्प्रिंग व माइनिंग 1400 करोड़
    आईटीसी 600 करोड़
    श्रीराम पिस्टन 600 करोड़
    जमुना ऑटो 400 करोड़
    सिंडराम पैकेजिंग 100 करोड़
    एसआरएफ 1 हजार करोड़
    एचईजी लिमिटेड 1200 करोड़
    प्रॉक्टर एंड गेंबल 500 करोड़
    विदेशी कंपनियों के यह प्रस्ताव
    एवगोल (इजराइल)- 1250 करोड़ स्टेट क्राफ्ट (नार्वे)- हजार करोड़ ब्रिजस्टोन (जापान) - 400 करोड़ फिटेसा (ब्राजील)- 350 करोड़ परफार्मा(यूएसए)- 375 करोड़ सहित अन्य कई विदेशी कंपनियां।
Chania