Monday, May 6th, 2024 Login Here
उधारी के रुपए के बदले मांगी बाइक, नही दी तो मारी गोली मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग शक्तिशाली बना नप के कर्मचारी हड़ताल पर, दोनो पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता
    बदलाव सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की 2020 में होने वाली परीक्षा के तरीके में किए जाएंगे
    मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की संख्या प्रश्नपत्र में 25% होगी

नई दिल्ली. केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) 10वीं और 12वीं की परीक्षा के तरीके में बदलाव करेगा। मानव संसाधन मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि बोर्ड यह कदम रटने की परंपरा को खत्म करने और छात्रों में सोच और तर्क क्षमता को बढ़ाने के लिए यह कदम उठाएगा। यह बदलाव 10वीं और 12वीं की 2020 में होने वाली परीक्षा के दौरान किए जाएंगे।
निशंक ने लोकसभा में सांसद केशारी देवी और चिराग पासवान के सवालों के जवाब में सीबीएसई बोर्ड के बदलाव के बारे में जानकारी दी।
बिना प्रायोगिक परीक्षा वाले विषयों का आंतरिक मूल्यांकन होगा
निशंक ने बताया- प्रश्नों की संख्या घटाने, ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की संख्या बढ़ाने, आंतरिक विकल्प के साथ-साथ हर विषय के आंतरिक मूल्यांकन जैसे बदलावों पर बोर्ड जोर देगा। सभी सवालों के 33% हिस्से में छात्रों को आंतरिक विकल्प दिया जाएगा। एक नंबर वाले ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की संख्या प्रश्न पत्र में 25% रहेगी। हर विषय के आंतरिक मूल्यांकन के अंक 20% रहेंगे। यह वो विषय होंगे, जिनमें प्रायोगिक परीक्षा नहीं होती।
Chania