Monday, May 6th, 2024 Login Here
उधारी के रुपए के बदले मांगी बाइक, नही दी तो मारी गोली मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग शक्तिशाली बना नप के कर्मचारी हड़ताल पर, दोनो पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता
Madhya Pradesh Weather Update उत्तर भारत से आ रही ठंड ने बढ़ाई सिहरन। ग्वालियर में तापमान 6 डिग्री सेल्सियस पर आया।
भोपाल। उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं ने प्रदेश में सिहरन बढ़ा दी है। इसी क्रम में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को ग्वालियर का तापमान 6 डिग्री से. दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला 8-9 दिसंबर तक चलेगा। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।
मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि पिछले दिनों उत्तर भारत में हुई बर्फबारी से पहाड़ी क्षेत्रों में जबरदस्त ठंड शुरू हो गई है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं ने मैदानी इलाके में सिहरन बढ़ाना शुरू कर दिया है। जिसके चलते प्रदेश में भी रात के तापमान में लगातार गिरावट होने लगी है। शुक्ला के मुताबिक वर्तमान में कोई वेदर सिस्टम सक्रिय नहीं है।
साथ ही हवा का रुख भी उत्तरी बना हुआ है। करीब 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही उत्तरी हवा के कारण ठंड बढ़ने लगी है। यह सिलसिला अगले 4 दिन तक जारी रहने के आसार हैं। इसके बाद उत्तर भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देने से हवाओं का रुख बदलेगा। इससे एक बार फिर रात के तापमान में इजाफा होगा।
हवा की दिशा बदलने से मालवा में नहीं गिर रहा तापमान
अजय शुक्ला के मुताबिक वर्तमान में उत्तरी हवा से ग्वालियर, चंबल संभाग में तो रात के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज हो रही है, लेकिन मालवा क्षेत्र में रात के तापमान बढ़े हुए हैं। दरअसल, प्रदेश में आ रही उत्तरी हवा की दिशा बाद में बदलकर पूर्वी हो जा रही है। इस वजह से अभी मालवा क्षेत्र में अपेक्षाकृत ठंड नहीं पड़ रही है।
बुधवार को चार महानगरों का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
भोपाल26.614.3
इंदौर27.616.9
जबलपुर25.711.8
ग्वालियर26.25.8

Chania