Thursday, May 2nd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म
    2015 में जिलाबदर रहे सुनील सूर्या और तीन साथियों पर गैंगवार में दिनदहाड़े हमला किया था
    शहर के व्यस्त चौराहे लोकेंद्र टॉकीज पर मंगलवार दोपहर 2 बजे की घटना, पैदल भागे हमलावर

रतलाम. 2015 में जिलाबदर रहे सुनील सूर्या और तीन साथियों पर गैंगवाॅर में दिनदहाड़े हमला करने वाले तीन आरोपियों का पुलिस ने बुधवार सुबह जुलूस निकाला। पुलिस ने दो बत्ती चौराहे से आरोपियों का जुलूस निकाला और अस्पताल लेकर पहुंची। दूसरी आरे निगम टीम ने लोकेंद्र टॉकीज चौराहे स्थित घटना स्थल पर मौजूद गुमटियों को भी हटाने की कार्रवाई की। बता दें कि मंगलवार दोपहर गुमटी के बाहर बैठे चार युवकों पर चेहरे पर रूमाल बांधकर फिल्मी स्टाइल में आए 10 से ज्यादा बदमाशों ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में सुनील सूर्या सहित चार लोग घायल हो गए। चारों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सुनील सूर्या की स्थिति गंभीर होने पर उसे इंदौर रेफर कर दिया। पुलिस ने नामजद 10 लोगों के खिलाफ प्राणघातक हमला, बलवा का प्रकरण दर्ज किया।
यह है मामला
मंगलवार दोपहर 2 बजे सुनील पिता इंदरमल सूर्या निवासी शास्त्री नगर, अमित पिता कैलाशचंद्र राठौर निवासी टाटा नगर, सावन पिता ओमप्रकाश बैरागी, भीम सिंह पिता देवी सिंह निवासी राजेंद्र नगर गुमटी के बाहर कुर्सी पर बैठे थे। इसी समय उन पर हमला हुआ। हमले में लाठी व हॉकी टूट गईं। हमलावरों का टारगेट सुनील सूर्या ही था। चौराहे पर ड्यूटी दे रहे आरक्षक ने हमला होते हुए देखा तो वह आवाज लगाते हुए आया। पुलिस को देख हमलावर पैदल शास्त्री नगर की ओर भाग निकले।घायल सावन बैरागी ने बताया कि वह तो सुनील सूर्या से मिलने गया था। 15-20 लोग मुंह पर रूमाल बांध कर तलवार, हॉकी, लाठी, बेसबॉल सहित अन्य हथियार लेकर आए और हमला कर दिया।
रैकी कर किया हमला
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया हमलावरों ने पहले रैकी की थी। सुनील सूर्या को आए हुए 5-7 मिनट ही हुए थे और हमलावरों ने हमला कर दिया। हमलावर पैदल भागे। आगे कुछ दूरी पर उनकी बाइक खड़ी थी वे बाइक पर सवार होकर शास्त्री नगर होते हुए न्यू रोड की ओर भाग निकले। बताया जाता है कि आदित्यसिंह तोमर के साथ एक युवक रहता था जिससे उसका विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह सुनील सूर्या के साथ रहने लगा था। इसको लेकर आदित्यसिंह तोमर व सुनील सूर्या में कहा सुनी हो गई थी। इसी को लेकर इस हमले को देखा जा रहा है।
चंदे का झगड़ा भी हो सकता है
बताया जा रहा है कि सितंबर में दोनों ने मिलकर तिरंगा यात्रा निकाली थी। उसके चंदे को लेकर भी दोनों में विवाद चल रहा था, यह भी हमले का कारण हो सकता है।
10 लोगों पर प्रकरण दर्ज तीन को हिरासत में लिया
टीआई आरके सिंह ने बताया फरियादी सावन बैरागी की रिपोर्ट आदित्यसिंह तोमर, राजाराम चौधरी, धर्मेंद्र उर्फ धम्मू, कीर्ति बन्ना, लक्की मिश्रा, सूर्यपाल बन्ना, ओम कटारिया, कुंदन, भगतसिंह भाटी, मोनू मराठा पर प्राणघातक हमले व बलवे का प्रकरण दर्ज किया है। तीन को हिरासत में लिया है।
    न्यू रोड पर मेरी चाय की दुकान है। दुकान के सामने बाइक से जा रहे चार-पांच युवाओं ने 2 हॉकी व 3 लाठियां फेंककर चले गए। कुछ समय बाद पता चला की इन्ही युवाओं ने सुनील सूर्या व उसके साथियों पर हमला किया है। हॉकी व लाठी मेरी दुकान पर ही रखी हैं।
    देवेंद्र, पड़ोसी दुकानदार
    मैं चौराहे पर यातायात व्यवस्था देख रहा था। एकाएक हमला होता देख शोर मचाता हुआ मौके पर पहुंचा। मुझे देख वे सभी शास्त्री नगर की ओर भाग निकले। हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वे भाग गए। मैं नहीं जाता तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।
    विदेशसिंह भदौरिया, आरक्षक
Chania