Monday, May 6th, 2024 Login Here
उधारी के रुपए के बदले मांगी बाइक, नही दी तो मारी गोली मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग शक्तिशाली बना नप के कर्मचारी हड़ताल पर, दोनो पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता

संघ प्रमुख मोहन भागवत बैठक में शामिल होने इंदौर पहुंचे। अगले 5 दिन यहीं रहेंगे। संघ प्रमुख मोहन भागवत बैठक में शामिल होने इंदौर पहुंचे। अगले 5 दिन यहीं रहेंगे।
इंदौर (मध्य प्रदेश). राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की 5 दिवसीय बैठक गुरुवार को इंदौर में शुरू हुई। इसमें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल हुए। संघ का फोकस ग्रामीण इलाकों और पश्चिम बंगाल में शाखाओं के विस्तार पर होगा। बंगाल में दो साल में विधानसभा चुनाव होने हैं। प्रचार अभियान की कमान संभालने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
मौजूदा राजनीतिक स्थितियों को देखते हुए संघ की बैठक को अहम माना जा रहा है। चूंकि इंदौर संघ के मालवा प्रांत का मुख्यालय है, इसलिए बैठक यहां हो रही है। सूत्रों के अनुसार, शुरुआती 3 दिन अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक होगी, जबकि एक दिन सभी 56 आनुषंगिक संगठनों के शीर्ष पदाधिकारी राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ बैठेंगे। मध्यक्षेत्र की इकाई के विभाग प्रचारकों की बैठक का भी एक सत्र होगा।
कई बड़े नेता होंगे शामिल
बैठक के अंतिम चरण में भाजपा के शीर्ष पदाधिकारी जेपी नड्डा, कैलाश विजयवर्गीय, बीएल संतोष, राम माधव, पी.मुरलीधर राव, अनिल जैन, डाॅ. विनय सहस्त्रबुद्धे, भूपेंद्र यादव, वी.सतीश, शिव प्रकाश, सौदान सिंह, थावरचंद गेहलोत, नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, प्रकाश जावड़ेकर में से कुछ के आने की संभावना है।
पांच दिन के लिए बिंदु तीन
    संघ प्रमुख भागवत प्रबुद्धजनों से भी संवाद करेंगे। सीएए पर संघ के जागरुकता अभियान को लेकर लंबी चर्चा होगी। स्वयंसेवकों की भूमिका तय की जाएगी, ताकि सरकार संघ के एजेंडे पर काम करने में आ रही दिक्कतें दूर कर सके।
    ग्रामीण क्षेत्रों में शाखाओं का विस्तार कैसे हाे, इस पर मंत्रणा होगी। दरअसल, गांवों में संघ का जनाधार मजबूत हो रहा है, इसलिए पार्टी वहां शाखाओं के विस्तार पर काम करेगी।
    भाजपा का जनाधार हरियाणा, झारखंड समेत कई चुनावों में घटा है। अब दिल्ली, बिहार में चुनाव हैं। इसलिए संघ चिंतित है कि यहां भी झारखंड जैसा हाल न हो। प. बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले संघ खुद को मजबूत करना चाहता है।
Chania