Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म

- जगदीश राठौर
रतलाम  । नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में आमजन ने बुधवार को रतलाम में महा मौन रैली निकालकर सरकार के इस कदम को सही बताया। भारत के हम लोग द्वारा निकाली गई इस रैली में अनुशासन के साथ डेढ़ से दो किलोमीटर लंबा कारवां जब शहर की सड़कों से गुजरा, तो सबकी जुबां पर सिर्फ मौन था। हाथों में तख्तियां और तिरंगा थामे आमजन नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन और सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते चल रहे थे। रैली में कई समाज, बुध्दिजीवी, जनप्रतिनिधि, संतों और महिला शक्ति ने उपस्थिति दर्ज कराई।
नगर निगम तिराहा पर भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर महा मौन रैली का शुभारंभ हुआ। कालेज, रोड़,जेल रोड़, लोकेन्द्र टाकीज, शहीद चौक, धान मण्डी, गणेश देवरी, तोपखाना, चांदनी चौक, चौमुखी पुल, घास बाजार, माणक चौक, डालुमोदी बाजार, पैलेस रोड़ होते हुए वापिस नगर निगम तिराहा पहुंचकर रैली समाप्त हुई। रैली समापन से पूर्व हजारों की संख्या में उपस्थित आमजन ने एक सुर में राष्ट­गान भी किया। चार किलोमीटर से अधिक लंबे मार्ग में रैली जहां-जहां से गुजरी,वहां-वहां सिर्फ सिर्फ तिरंगा ही तिरंगा नजर आया। इस रैली में रतलाम सांसद गुमान सिंह डामोर, शहर विधायक चेतन्य काश्यप, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण व गणमान्य जन शामिल हुए। रैली में आगे-आगे साधु-संत समुदाय तो बीच मे महिला शक्ति थी। जिला अभिभाषक संघ के सैंकड़ों सदस्य अपने गणवेश में रैली में शामिल हुए। महामौन रैली में 300 मीटर (1000 वर्ग फीट) तिरंगा भी आकर्षण का केन्द्र रहा जिसे हजारों हाथ सिर पर उठाए चल रहे थे।
सांसद विधायक सहित 37 भाजपा पदाधिकारियों पर प्रकरण दर्ज
रतलाम  । बुधवार 8 जनवरी को  नागरिकता संशोधन कानून सीएए  के समर्थन में   राजेश कटारिया व अन्य के द्वारा अनुमति प्राप्त नही होने पर भी कालेज रोड, लोकेंन्द्र टाकीज, शहर सराय, रानीजी का मंदिर, तोपखाना, चांदनी चौक, घास बाजार, माणक चौक, डालू मोदी बाजार से होते हुए नगर निगम चौराहे तक विशाल रैली निकलने के विषय मे थाना प्रभारी स्टेशन रोड व तहसीलदार के सयुंक्त प्रतिवेदन के आधार पर एसडीएम रतलाम के द्वारा एफआईआर के लिए प्रतिवेदन प्राप्त होने पर थाना स्टेशन रोड पर राजेश कटारिया, गुमान सिंह डामोर सांसद रतलाम झाबुआ, चेतन कश्यप विधायक रतलाम शहर, राजेन्द्र पांडेय, विधायक जावरा, दिलीप मकवाना, विधायक रतलाम ग्रामीण, प्रदीप उपाध्याय, अशोक पोरवाल, मनोहर पोरवाल, अशोक चौटाला, संगीता चारेल, अनिता कटारिया, राजेश कटारिया, सोनू यादव, बलवंत भाटी, देवप्रकाश शर्मा, वीरेंद्रजी टेंट वाले, अनुराग लोखंडे, सीमा टांक, निर्मल कटारिया, शेलेन्द्र डांगा, जितेंद्र गेहलोद, राजेन्द्र लुनेरा, नंदकिशोर पंवार, मनोज सगरवंशी, अशोक जैन, महेंद्र गादिया, विजय कसेरा, सुनील कुमावत, सुनील सुर्या, मोंटी जायसवाल, रमेश सिंधी, दिनेश राठौर, विष्णु त्रिपाठी, महेंद्र सोलंकी, शुभम चौहान, रूपेश बोखा, विनोद शर्मा, सुरेंद्र बोहरा व अन्य के विरुद्ध अपराध क्रमांक 10/2020 धारा 188 भादवि का पंजीबध्द किया गया ।
Chania