Monday, May 6th, 2024 Login Here
उधारी के रुपए के बदले मांगी बाइक, नही दी तो मारी गोली मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग शक्तिशाली बना नप के कर्मचारी हड़ताल पर, दोनो पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता

आखिरकार कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के सभी समर्थक विधायकों शनिवार की शाम भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली सुवासरा विधायक हरदीप सिंह सहित सभी विधायकों का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया इससे पहले श्रीमंत सिंधिया के साथ सभी विधायक भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां साधारण समारोह में इन्हें भाजपा की सदस्यता दी गई।
 समारोह में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नरोत्तम मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया,केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद हैं
भाजपा की सदस्यता लेने वालों में  विधायक गण बिसाहू लाल सिंह गोविंद सिंह राजपूत इमरती देवी तुलसी सिलावट प्रद्युम्न सिंह तोमर महेंद्र सिंह सिसोदिया ऐडल सिंह कंसाना राजवर्धन सिंह दत्तीगांव हरदीप सिंह डंग जसपाल जज्जी कमलेश जाटव श्री भदौरिया श्रीमती सिसोदिया जसवंत मनोज चौधरी सम्मिलित है।
रूपनी चौपाटी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका डंग का पुतला
बसई प्रतिनिधि के अनुसार विधायक हरदीप सिंह डंग के कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जमकर आक्रोश है डंग के भाजपा की सदस्यता लेते ही रूपनी  चौपाटी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरदीप का पुतला फूंका और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
Chania