Monday, May 6th, 2024 Login Here
बड़े बालाजी मंदिर पर आयोजित विशाल भण्डारें में लगी भक्तों भीड़ ट्रैक्टर-ट्राली से सवा लाख का डोडाचूरा बरामद लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, थाने लाने से पहले ही एक गाड़ी से कूदकर भागा पिपलिया रेलवे स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षालय में उदयपुर जाने के लिए रुके प्रतापगढ़ के आदिवासी मजदूरी युवक को कथित पुलिस वालों ने पीटा, महिलाओं को समृध्द बनाने का काम मोदी सरकार ने किया नगर की कानून व्यवस्था कायम नही तो वोट नही उधारी के रुपए के बदले मांगी बाइक, नही दी तो मारी गोली मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग शक्तिशाली बना नप के कर्मचारी हड़ताल पर, दोनो पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार

    शनिवार को बिहार, पटना और गुजरात में 3 मौतें हुईं, इनमें दो मृतकों को किडनी की बीमारी थी
    देश मेें कोरोनावायरस से संक्रमितों का आंकड़ा 450 के पार पहुंच गया, पूरे देश में लॉकडाउन के हालात
मुंबई/पटना. देश में कोरोनावायरस की स्थिति गंभीर होती जा रही है। संक्रमितों के केस 450 का आंकड़ा पार कर गए हैं। पहली बार दो दिन में 5 मौतों का मामला सामने आया है। बंगाल में  सोमवार को 57 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई और हिमाचल में अमेरिका से लौटे निर्वासित तिब्बती की मौत हो गई। इससे पहले रविवार को मुंबई में 63 साल के एक मरीज की मौत हो गई थी। इसी दिन पटना में 38 वर्षीय मरीज और गुजरात के सूरत में 67 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। सूरत में जिन बुजुर्ग की मृत्यु हुई, वे अस्थमा के मरीज थे। देश में अब तक कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 9 हो गई है।

कांगड़ा जिले में आज सुबह अमेरिका से आए एक बुजुर्ग की अस्पताल में मौत हो गई। मौत के बाद विसरे की जांच में कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बुजुर्ग 15 मार्च को अमेरिका से वापस आया था। 69 साल के निर्वासित तिब्बती बुजुर्ग की सुबह अचानक तबियत खराब हो गई। बुजुर्ग को तेज बुखार और जुकाम की शिकायत के बाद उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने वहां से उसे टांडा के राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। जहां पर सुबह करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। कांगड़ा डीसी राकेश प्रजापति ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले, बंगाल में वायरस से संक्रमित 57 साल के जिस अधेड़ की जान गई, उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोलकाता के एएमआरआई हॉस्पिटल की ओर से बताया गया कि उसके सैंपल नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ कॉलरा एंड इंट्रिक डिसीज (एनआईएसडी) और एसएसकेम हॉस्पिटल भेजे गए थे।

60 से कम उम्र में मौत का दूसरा मामला

बंगाल में 57 वर्षीय युवक की मौत हुई, उसकी विदेश से ट्रैवल की कोई हिस्ट्री नहीं है। लेकिन, वह फरवरी में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से लौटा था। 60 साल से कम उम्र में मौत का यह दूसरा मामला है। पहला मामला शनिवार रात पटना में सामने आया था। यहां 38 साल के सैफ अली की मौत हो गई थी। मुंगेर का रहने वाला सैफ हाल ही में कतर से आया था। 20 मार्च को एम्स में भर्ती हुआ था। सैफ डायबिटीज का मरीज था, उसकी किडनी भी खराब थी।

6 मृतकों को डायबिटीज थी

    10 मार्च: कर्नाटक के कलबुर्गी में 75 साल के संदिग्ध की मौत हुई थी। एक दिन बाद संक्रमित होने की पुष्टि हुई।
    13 मार्च: दिल्ली में 68 साल की बुजुर्ग की मौत। बेटे से संक्रमित हुई थीं।
    17 मार्च: मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में 64 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। पति-पत्नी और बेटी दुबई से लौटे थे।
    18 मार्च: पंजाब के नवांशहर के पठलावा गांव में 70 साल के बुजुर्ग की मौत हुई। इटली-जर्मनी से लौटे थे।
    21 मार्च की रात: मुंबई में 63 साल के मरीज की मौत हो गई।
    21 मार्च की रात: पटना एम्स में 38 साल के सैफ अली की मौत। कतर से आया था।

महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा दो मौतें

17 मार्च को मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में 64 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 1 मार्च को पुणे के पति-पत्नी और उनकी बेटी दुबई से मुंबई लौटे थे। मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उन्होंने पुणे के लिए टैक्सी बुक की थी। पति-पत्नी और उनकी बेटी बाद में कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए। बाद में उस उसी टैक्सी में ट्रैवल करने वाले 2 और लोग और ड्राइवर भी संक्रमित हो गए। इसके बाद 22 मार्च को भी महाराष्ट्र में एक व्यक्ति की मौत हो गई। उसकी रिपोर्ट में संक्रमण का पता चला था।

Chania