Monday, May 6th, 2024 Login Here
बड़े बालाजी मंदिर पर आयोजित विशाल भण्डारें में लगी भक्तों भीड़ ट्रैक्टर-ट्राली से सवा लाख का डोडाचूरा बरामद लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, थाने लाने से पहले ही एक गाड़ी से कूदकर भागा पिपलिया रेलवे स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षालय में उदयपुर जाने के लिए रुके प्रतापगढ़ के आदिवासी मजदूरी युवक को कथित पुलिस वालों ने पीटा, महिलाओं को समृध्द बनाने का काम मोदी सरकार ने किया नगर की कानून व्यवस्था कायम नही तो वोट नही उधारी के रुपए के बदले मांगी बाइक, नही दी तो मारी गोली मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग शक्तिशाली बना नप के कर्मचारी हड़ताल पर, दोनो पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार

    ​​​​​​देश में शुक्रवार को कोरोनावायरस से संक्रमित दो लोगों की मौत हुई, एक कर्नाटक में और दूसरी मुंबई में
    कर्नाटक में दम तोड़ने वाला बुजुर्ग 5 मार्च को ट्रेन से दिल्ली गया और 11 मार्च को तुमकुर लौटा था

नई दिल्ली. भारत में कोरोनावायरस के संक्रमण के 900 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। शनिवार को केरल के कोच्चि मेडिकल कॉलेज में 69 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। राज्य में इस संक्रमण से यह पहली मौत है। इससे पहले शुक्रवार को इस महामारी से देश में दो मौतें हुई थीं। सुबह तुमकुर में कोरोना संक्रमण से जूझ रहे 65 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। वहीं, शाम को मुंबई से खबर आई। यहां 65 साल की बुजुर्ग महिला ने कस्तूरबा अस्पताल में आखिरी सांस ली। कोरोना संक्रमण से शनिवार तक देश में 23 लोगों की जान चली गई है।
सबसे ज्यादा 5 मौत महाराष्ट्र में
महाराष्ट्र इकलौता राज्य है, जहां देश में अब तक संक्रमण से सबसे ज्यादा 5 लोग मारे गए। यहां 85 साल के संदिग्ध डॉक्टर की भी मौत की खबर है। कहा जा रहा है वह भी कोरोना से संक्रमित था, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
10 हजार नए वेंटिलेटर खरीदने का फैसला
गुरुवार को देश के अलग-अलग राज्यों में 7 संक्रमितों की जान गई थी। इनमें से दो सिर्फ राजस्थान के भीलवाड़ा में थीं। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता लव अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया- 'वेंटिलेटर की कमी दूर करने के लिए 10 हजार नए वेंटिलेटर खरीदने का फैसला लिया गया है। साथ ही सरकारी उपक्रम भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) से 30 हजार वेंटिलेटर तैयार करने को कहा गया है।
कर्नाटक में अब तक तीन मौतें हुईं
उधर, कर्नाटक में आज तीसरी मौत हुई। इससे पहले यहां 11 और 26 मार्च को कोरोना से मौत हुई थी। शुक्रवार को जिस बुजुर्ग ने जान गंवाई वह 5 मार्च को संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के एस6 कोच में परिवार के 13 सदस्यों के साथ दिल्ली गया था। यहां वह जामिया मस्जिद भी गया था। इसके बाद 11 मार्च को बुजुर्ग कोंगु एक्सप्रेस के एस9 कोच में बैठकर तुमकुर लौटा था। 18 मार्च को कफ और बुखार की शिकायत के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 24 मार्च को बुजुर्ग जिला अस्पताल से छुट्टी लेकर प्राइवेट इलाज कराने लगा। लेकिन बाद में फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मृतक के 24 करीबी ट्रेस किए गए
कर्नाटक के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, बुजुर्ग के 24 सबसे करीबी लोगों को ट्रेस किया जा चुका है। जिसमें से 13 लोगों को आइसोलेट किया गया है। इन 13 के अलावा तीन हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स और 8 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि, इन 11 लोगों को घर पर क्वारैंटाइन किया गया है।
देश में अब तक 23 मौत, इनमें से 22 की उम्र 50 के पार
तारीख     क्रमांक     राज्य     उम्र
11 मार्च     पहली मौत     कर्नाटक     76 साल
13 मार्च     दूसरी मौत     दिल्ली     68 साल (महिला)
17 मार्च     तीसरी मौत     महाराष्ट्र     63 साल (महिला)
18 मार्च     चौथी मौत     पंजाब     70 साल
21 मार्च     5वीं मौत     महाराष्ट्र     63 साल
21 मार्च     6वीं मौत     बिहार     38 साल
22 मार्च     7वीं मौत     गुजरात     67 साल
23 मार्च     8वीं मौत     बंगाल     57 साल
23 मार्च     9मीं मौत     हिमाचल 68 साल
24 मार्च     10वीं मौत     महाराष्ट्र     65 साल
25 मार्च     11वीं मौत     तमिलनाडु 54 साल
25 मार्च     12वीं मौत     मध्यप्रदेश 65 साल (महिला)
25 मार्च     13वीं मौत     गुजरात     85 साल (महिला)
26 मार्च     14वीं मौत     कश्मीर     65 साल
26 मार्च     15वीं मौत     महाराष्ट्र    65 साल
26 मार्च     16वीं मौत     कर्नाटक     75 साल (महिला)
26 मार्च     17वीं मौत     राजस्थान 73 साल
26 मार्च     18वीं मौत     गुजरात     70 साल
26 मार्च     19वीं मौत     राजस्थान 60 साल
26 मार्च     20वीं मौत     मध्यप्रदेश 65 साल
27 मार्च     21वीं मौत     कर्नाटक     65 साल
27 मार्च     22वीं मौत     महाराष्ट्र     65 साल (महिला)
28 मार्च     23वीं मौत     केरल     69 साल
Chania