Monday, May 6th, 2024 Login Here
उधारी के रुपए के बदले मांगी बाइक, नही दी तो मारी गोली मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग शक्तिशाली बना नप के कर्मचारी हड़ताल पर, दोनो पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता

    उत्तर प्रदेश में कोरोना से दो मौत हुईं, एक बुजुर्ग और एक युवक ने संक्रमण के चलते दम तोड़ा
    मंगलवार को छह मौतें हुई थीं, इनमें प. बंगाल, चंडीगढ़, केरल और मध्यप्रदेश में एक-एक और महाराष्ट्र में दो शामिल हैं

नई दिल्ली. देश में कोरोनावायरस के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। संक्रमण से अब तक 52 मौतें हो चुकी हैं। बुधवार को कोरोना से तीन लोगों की जान गईं। उत्तर प्रदेश के मेरठ में कोरोना संक्रमित 72 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। इससे पहले देर रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती बस्ती के 25 साल के हसनैन की मौत हो गई थी। सांस में तकलीफ के चलते परिवार वालों ने उसे रविवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। बुधवार सुबह केजीएमयू से आई रिपोर्ट में युवक के कोरोना पीड़ित होने की पुष्टि हुई। उसे लीवर और किडनी की भी बीमारी थी। इंदौर में भी बुधवार को 65 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। राज्य में संक्रमण से यह छठवीं मौत है। इंदौर में चार और उज्जैन में दो लोगों की जान जा चुकी है। इससे पहले, मंगलवार को देश में छह मौतें हुई थीं।
उत्तर प्रदेश में बुधवार को जिस बुजुर्ग की मौत हुई, उसका 50 वर्षीय दामाद संक्रमित पाया गया था। मुंबई के अमरावती से मेरठ आए इस संक्रमित की पत्नी, 72 वर्षीय ससुर व दो साले समेत 11 लोगों में कोविड-19 का टेस्ट पॉजिटिव मिला था। सभी को मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बुधवार को बुजुर्ग की हालत बिगड़ गई। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के दामाद की भी हालत नाजुक है। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। वहीं, चंडीगढ़ में मंगलवार को संक्रमण से मौत का पहला मामला सामने आया। यहां 65 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। वे पंजाब पुलिस से रिटायर हुए थे। उधर, केरल के तिरुवनंतपुरम में कोरोना पॉजिटिव 68 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज के अफसर के मुताबिक, उसकी किडनी फेल हो चुकी थी। इनके अलावा, मध्यप्रदेश के इंदौर में एक महिला की मौत हुई।
तीन मौतें पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में हुईं
उधर, पश्चिम बंगाल में एक और महाराष्ट्र में दो लोगों की जान गई। बंगाल के हावड़ा में 48 साल की महिला को कोरोना संक्रमण की वजह से अपनी जान गंवानी पड़ी। बताया जा रहा है कि उसे सांस लेने में दिक्कत थी। राज्य में कोरोना की वजह से यह तीसरी मौत है। इसी तरह, महाराष्ट्र के पालघर में 50 साल के एक व्यक्ति की मौत हुई। वह 28 मार्च से अस्पताल में भर्ती था। दूसरी मौत मुंबई के वर्ली इलाके में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती 75 वर्षीय बुजुर्ग हुई है। बुजुर्ग की मौत सोमवार को हुई थी। उसे डायबिटीज और सांस लेने में दिक्कत थी। मृत होने के बाद उसकी कोरोना की जांच की गई और मंगलवार रात को उसमें कोरोना की पुष्टि हुई। फिलहाल उसके पूरे परिवार को आइसोलेशन में रखा गया है। वर्ली मुंबई का वह इलाका है जहां अब तक सबसे ज्यादा संक्रमण के सबसे ज्यादा 14 मामले सामने आए हैं। इसके साथ राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 12 तक पहुंच गया है।
Chania