Monday, May 6th, 2024 Login Here
बड़े बालाजी मंदिर पर आयोजित विशाल भण्डारें में लगी भक्तों भीड़ ट्रैक्टर-ट्राली से सवा लाख का डोडाचूरा बरामद लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, थाने लाने से पहले ही एक गाड़ी से कूदकर भागा पिपलिया रेलवे स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षालय में उदयपुर जाने के लिए रुके प्रतापगढ़ के आदिवासी मजदूरी युवक को कथित पुलिस वालों ने पीटा, महिलाओं को समृध्द बनाने का काम मोदी सरकार ने किया नगर की कानून व्यवस्था कायम नही तो वोट नही उधारी के रुपए के बदले मांगी बाइक, नही दी तो मारी गोली मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग शक्तिशाली बना नप के कर्मचारी हड़ताल पर, दोनो पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार
मध्य प्रदेश में आज बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में 28  नए मंत्रियों को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में मंत्री पद की शपथ दिलाई 28  मंत्रियों में से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए  पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया  का दबदबा  मंत्रिमंडल में देखने को मिला।  28 में से 11 मंत्री कांग्रेश छोड़कर भाजपा में आने वाले सिंधिया समर्थकों को मंत्रिमंडल में लिया गया वहीं दूसरी ओर 17 मंत्री भाजपा ने अपनी ओर से बनाएं ।  पूर्व में पांच मंत्री शिवराज मंत्रिमंडल में कार्य कर रहे हैं जिनमें से दो मंत्री सिंधिया समर्थक थे कुल 33  मंत्रियों वाली शिवराज सिंह कैबिनेट बनकर तैयार हो गई मंदसौर संसदीय क्षेत्र से बहुत लंबे अर्से बाद  तीन मंत्रियों को मंत्री बनाते हुए  कैबिनेट मंत्री बनाते हुए अच्छा महत्व दिया गया। भाजपा सरकार में पहली बार मन्दसौर संसदीय क्षेत्र से तीन मंत्री बनाये गए और तीनों को कैबिनेट में।  वही मंदसौर विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर  मंत्रिमंडल में स्थान  नहीं मिल पाया। मंदसौर संसदीय क्षेत्र से पूर्व मंत्री व मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगदीश देवड़ा जावद से लगातार चार बार विधायक श्री ओमप्रकाश सकलेचा एवं कांग्रेश का साथ छोड़कर भाजपा का दामन पकड़ने वाले सुवासरा क्षेत्र के विधायक हरदीप ढंग को भी वादे के मुताबिक मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया और सबसे बड़ी बात यह है कि मंदसौर संसदीय क्षेत्र के तीनों मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ एवं सुवासरा तथा नीमच जिले की जावद विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं में खुशियों की लहर दौड़ गई और भव्य डोल धमाके के साथ आतिशबाजी की गई । 
इन्हें मिला मंत्रिमंडल में केबिनेट में स्थान
1 गोपाल भार्गव 2 विजय शाह 3 जगदीश देवड़ा 4 बिसाहूलाल सिंह 5 यशोधरा राजे सिंधिया 6 भूपेंद्र सिंह 7 एदलसिंह कंसाना 8 बृजेंद्रप्रताप सिंह 9 विश्वास सारंग 10 द श्रीमती इमरती देवी 11 प्रभुराम चौधरी 12 महेंद्रसिंह सिसोदिया 13 प्रद्युम्न सिंह तोमर 14 प्रेम सिंह पटेल 15  ओमप्रकाश सकलेचा 16 उषा ठाकुर 17 अरविंद भदौरिया 18मोहन यादव 19 हरदीप सिंह डंग 20 राज्यवर्धन सिंह 
          राज्य मंत्री 
21 भारतसिंह  22  इंदरसिंह परमार  23    रामविलास खिलावन पटेल 24  रामकिशोर कावरे 25 बृजेंद्र सिंह यादव   26  गिरिराज दंडोतिया  27  सुरेश धाकड़  28  ओ पी एस भदौरिया
Chania