Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म

एमपी बोर्ड के 10वीं कक्षा के रिजल्ट ऑनलाइन घोषित कर दिए गए। मंडल में सन्नाटा पसरा रहा। सिर्फ मीडिया को छोड़कर कोई भी वहां नहीं पहुंचा।

    एमपी बोर्ड10वीं में 62.84% छात्र पास, पिछले साल की अपेक्षा 1.52% रिजल्ट में सुधार हुआ
    8 लाख 39 हजार 336 नियमित छात्रों ने परीक्षा दी, 2 लाख 4110 छात्रों ने प्राइवेट परीक्षा दी थी
    पिछले साल 10वीं की परीक्षा 1 से 27 मार्च तक थी, 11 लाख 32 हजार 741 छात्रों ने परीक्षा दी थी


भोपाल. माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। 10वीं का रिजल्ट 62.84% रहा। एक बार फिर बेटियाें ने बाजी मारी है। इस बार 65.87% लड़कियां और 60.09% लड़के पास हुए। 10वीं में इस बार 15 छात्रों ने 300 में से 300 अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है। भोपाल की कर्णिका मिश्रा ने 300 में से 300 अंक हासिल करते हुए प्रदेश में पहला स्थान पाया।
एमपी बोर्ड के शनिवार दोपहर 12 बजे रिजल्ट घोषित किए गए। इस बार कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया।

पहली बार कोई कार्यक्रम नहीं हुआ

इस बार 10वीं की बोर्ड परीक्षा में करीब 11.29 लाख छात्र बैठे थे। परिणाम की घोषणा दोपहर 12 बजे की गई। गत वर्ष एमपी बोर्ड10वीं में 61.32% छात्र पास हुए थे। वर्ष 2017-18 में 10वीं का रिजल्ट 70.73 विद्यार्थी अपना रिजल्ट एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.mpbse.nic.in, www.mpresults.nic.in और www.mpbse.mponline.gov.in पर देख सकते हैं। कक्षा 12वीं का रिजल्ट जुलाई के तीसरे सप्ताह में आएगा। 30 साल में पहली बार है, जब मंडल 10वीं और 12वीं का रिजल्ट अलग-अलग घोषित कर रहा है। पहली बार कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया।

भोपाल की कर्णिका ने पहला स्थान बनाया

समेरा कला भोपाल में रहने वाली कर्णिका मिश्रा ने 300 में से 300 अंक हासिल किए। उसने प्रदेश में टॉप किया है। कर्णिका के पिता ड्राइवर थे। उनकी पांच साल पहले मौत हो चुकी है। कर्णिका की मां प्राइवेट जाॅब करती हैं।

इन छात्रों ने 300 में से 300 अंक हासिल कर पहला स्थान बनाया



इन छात्रों ने 300 में से 300 अंक हासिल कर पहला स्थान बनाया
छात्र/छात्रा का नाम     प्राप्तांक/पूर्णांक     स्थान     जिला
कर्णिका मिश्रा     300/300     पहला     भोपाल
अभिनव शर्मा     300/300     पहला     मेहगांव, भिंड
लक्षदीप धाकड़     300/300     पहला     गुना
प्रियांश रघुवंशी     300/300     पहला     गुना
पवन भार्गव     300/300     पहला     गुना
चतुर कुमार     400/400     पहला     पन्ना
हरिओम पाटीदार     300/300     पहला     मंदसौर
राजनंदनी सक्सेना     300/300     पहला     उज्जैन
सिद्धार्थ सिंह शेखावत     300/300     पहला     उज्जैन
हर्ष प्रताप सिंह     300/300     पहला     धार
कविता लोधी     300/300     पहला     इंदौर
मुस्कान मालवीय     300/300     पहला     विदिशा
देवांशी रघुवंशी     300/300     पहला     विदिशा
प्रशांत विश्वकर्मा     300/300     पहला     रायसेन
वेदिका विश्वकर्मा     300/300     पहला     रायसेन
a
Chania