Monday, May 6th, 2024 Login Here
उधारी के रुपए के बदले मांगी बाइक, नही दी तो मारी गोली मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग शक्तिशाली बना नप के कर्मचारी हड़ताल पर, दोनो पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता

 उदयपुर से दोस्त के साथ आया था पशुपतिनाथ दर्शन करने, फोन पर बात करते समय हो गया था परेशान
 मंदसौर जनसारंगी
 उदयपुर में कार्य करने वाले एक युवक ने पशुपतिनाथ मंदिर के निकट  शिवना नदी में  छलांग  लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक काफी परेशान था। प्रशासन द्वारा गोताखोरो की सहायता से युवक को तलाश की गई काफी मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से निकाला जा सका। 
मिली जानकारी के अनुसार बासवाड़ा निवासी हाल मुकाम उदयपुर 22 वर्षीय युवक हार्दिक दमामी अपने मित्र सुरेन्द्र निमामों के साथ गुरू पूर्णिमा होने पर पशुपतिनाथ के दर्शन करने आया। दर्शन से पहले ही उसने अपनी अल्टो कार आरजे 03 सीए 2337 को शिवना पुलिया पर रोक दिया ओर फोन पर बात करने उतर गया। कुछ ही देर में उसने फोन को फेक कर पुलिया से छलांग लगा दी। यह देख उसका दोस्त कार से उतरा ओर लोगो को सूचना दी। इच बीच पुलिस को भी सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरो द्वारा युवक की तलाश शुरू की गई। करीब ढाई घंटे मशक्कत के बाद युवक का शव मिला। युवक के दोस्त सुरेन्द्र ने बताया कि हार्दिक उदयपुर में बैंक में काम करता है। फोन पर बात करते हुए वह काफी परेशान लग रहा था और बात करते ही अचानक छलांग लगा दी।
Chania