Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म

देश में 30 जनवरी को संक्रमण का पहला केस आया था, 158 दिन में संख्या 7 लाख के पार हुई
महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली में ही 60% केस, 29% संक्रमित अकेले महाराष्ट्र में

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों को आंकड़ा 7 लाख के पार हो गई है। इन्हें 5 से 6 लाख होने में 5 दिन लगे थे। 6 से 7 लाख होने में भी 5 दिन लगे। हर एक लाख मरीज बढ़ने पर हो रही मौतों को देखें तो 4 लाख के आंकड़े के बाद से इसमें गिरावट आ रही है। 6 से 7 लाख मरीज होने के दौरान सबसे कम 1853 मरीजों की मौत हुई है। सबसे ज्यादा 4080 मौत 3 लाख से 4 लाख मरीज होने के दौरान हुई थीं।
इस महीने आंकड़ा 12 लाख के पार जा सकता है
देश में देश में संक्रमण का पहला मामला 30 जनवरी को आया था। इसे 7 लाख होने में 158 दिन लगे। अब हर 5 दिन में एक लाख मरीज बढ़ रहे हैं। यही रफ्तार रही तो इस महीने यह आंकड़ा 12 लाख के पार जा सकता है। अभी देश में रिकवरी रेट 60% से ज्यादा हो गया है। जबकि डेथ रेट 2.82% है। यानी हर 100 मरीजों में से 3 की मौत हो रही है।
3 राज्यों में ही 4 लाख से ज्यादा मरीज
मुंबई में 2 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। तमिलनाडु और दिल्ली में 1-1 लाख केस आ चुके हैं। यहां भी हर लाख मरीजों पर बदल रहे आंकड़ों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में पहले एक लाख मरीज 96 दिन में आए थे। इस दौरान 3830 संक्रमितों ने दम तोड़ा। यहां अगले एक लाख केस 41 दिन में आए और इस दौरान 4840 संक्रमितों की मौत हुई।
Chania