Monday, May 6th, 2024 Login Here
बड़े बालाजी मंदिर पर आयोजित विशाल भण्डारें में लगी भक्तों भीड़ ट्रैक्टर-ट्राली से सवा लाख का डोडाचूरा बरामद लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, थाने लाने से पहले ही एक गाड़ी से कूदकर भागा पिपलिया रेलवे स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षालय में उदयपुर जाने के लिए रुके प्रतापगढ़ के आदिवासी मजदूरी युवक को कथित पुलिस वालों ने पीटा, महिलाओं को समृध्द बनाने का काम मोदी सरकार ने किया नगर की कानून व्यवस्था कायम नही तो वोट नही उधारी के रुपए के बदले मांगी बाइक, नही दी तो मारी गोली मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग शक्तिशाली बना नप के कर्मचारी हड़ताल पर, दोनो पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार

 

शिवराज सिंह चौहान पहली बार मंत्रियों के साथ वन-टू-वन करेंगे। उन्होंने आज और कल दो दिन मंत्रियों की बैठक बुलाई है।

    उज्जैन में दुष्कर्म का आरोपी आबकारी इंस्पेक्टर को बर्खास्त करने के निर्देश
    कैबिनेट बैठक दो दिन, मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों से वन-टू-वन करेंगे, सुझाव लेंगे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट की बैठक दो दिन करने का फैसला किया है। इसमें मंत्रियों से 22 और 23 जुलाई को वन-टू-वन चर्चा करेंगे। इसी के साथ इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह प्रतीक स्वरूप ही मनाया जाएगा। कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण समारोह नहीं मनाएं जाएंगे और न ही स्कूलों में बच्चों को बुलाया जाएगा। बुधवार को हुई कैबिनेट में मुख्यमंत्री ने ये फैसला लिया।

उन्होंने मंत्रियों से साफ कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह पर 15 अगस्त के दिन समारोह सीमित व्यक्तियों की उपस्थिति के साथ मनाना आवश्यक है। सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखते हुए कार्यालयों में राष्ट्रध्वज फहराया जाए। स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्वक न होकर प्रतीक स्वरूप हो। इनमें पारंपरिक रूप से बच्चों को बुलाए जाने और कार्यक्रम में शामिल करने की परंपरा इस वर्ष स्थगित रखी जाए।

उज्जैन के दुष्कर्मी आबकारी इंस्पेक्टर को बर्खास्त करने के निर्देश
कैबिनेट बैठक में उज्जैन में दुष्कर्म के आरोपी आबकारी इंस्पेक्टर पंकज जैन को बर्खास्त करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि उज्जैन में आबकारी विभाग में कार्यरत पंकज जैन दुष्कर्म का आरोपी है, उसे नौकरी से बर्खास्त करने का फैसला लिया है। इस विषय में अब कोई भी विभागीय जांच नहीं होगी। सीएम ने कहा- आपराधिक तत्वों के विरुद्ध मुहिम जारी रहेगी। किसी भी स्थिति में दुष्कृत्य के आरोपियों को माफ नहीं किया जाएगा।

जुलाई में अपने विभागों को समझ लें मंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज और कल दो दिन मैं मंत्रियों के साथ वन टू वन बैठक करूंगा। इस दौरान विभागीय जानकारी, रोड मैप, डिलेवरी मैकेनिज्म विषयों पर चर्चा होगी। मंत्रियों को किसी भी स्रोत से कोई जानकारी मिले तो उसकी गहराई में जाएं, जरूरत हो तो कार्रवाई करें। मंत्रियों से कहा कि जुलाई में आप अपने विभाग को अच्छे से देख लें, समझ लें, कार्यों के लिए टारगेट सेट करें। अगस्त से विभाग की समीक्षा शुरू करूंगा। आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश के लिए चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के आह्वान और उनके मंत्र को मूर्त रूप देने के लिए मध्यप्रदेश में मंत्री, विभागीय स्तर पर प्रयास कर उन्हें क्रियान्वित करें। इसके लिए विद्वानों, विशेषज्ञों और प्रमुख संगठनों से भी चर्चा की जा सकती है।

पहले दिन वन-टू-वन चर्चा में ये मंत्री शामिल
मुख्यमंत्री ने पहले दिन जो वन-टू-वन चर्चा की है। उसमें बृजेंद्र प्रताप सिंह, तुलसी सिलावट, मीना सिंह, कमल पटेल, एंदल सिंह कंसाना और गोविंद सिंह राजपूत शामिल हैं। सबसे पहले उन्होंने पन्ना से राज्यमंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह से चर्चा की।
Chania