Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म

भोपाल /मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर वोटिंग मंगलवार सुबह 7 बजे से शुरू हुई और शाम को 6 बजे तक हुई। इसके साथ ही 28 सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम मशीनों में बंद हो गई। अब 10 नवंबर को चुनाव परिणाम आएंगे। मतदान के दौरान कुछ जगहों पर मशीन खराब होने की शिकायतें भी आईं, जबकि मुरैना के एक केंद्र के बाहर गोली भी चली। इस केंद्र पर कुछ देर तक मतदान भी रोका गया, हालांकि बाद में इसे शुरू कर दिया गया।

शाम 7 बजे तक 28 सीटों पर 69.68% वोटिंग हुई। अब तक ग्वालियर पूर्व में सबसे कम मतदान हुआ है। चुनाव आयोग 9 बजे के बाद फाइनल आंकड़े जारी करेगा। यहां पर 48.15% वोट पड़े, यहां 50 फीसदी वोटर भी घरों से बाहर नहीं निकले हैं, जबकि सबसे ज्यादा वोटिंग बदनावर में 83.20% मतदान हुआ है। यहां पर कांग्रेस से कमल पटेल और भाजपा से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव मैदान में हैं। 2018 के मुकाबले करीब 3 फीसदी कम रहा मतदान।

मुरैना जिले में सुमावली विधानसभा सीट के कासपुरा और खनेता गांव में फायरिंग हुई। इसमें एक महिला को गोली लगी। यहां दो बाइक भी जलाई गईं। जौरा में बाहुबलियों ने मतदान रोकने की कोशिश भी की। इसकी शिकायत की गई है। सुमावली में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पुनर्मतदान की मांग की है। उनका कहना है कि यहां पर महिलाओं को वोट डालने से रोका गया।

शाम 7.00 बजे तक कितना हुआ मतदान
सीट     2020 में मतदान     2018 में मतदान
आगर मालवा     83.75%     83.11%
अम्बाह     54.30%     59.32%
अनूपपुर     73.37%     76.63%
अशोक नगर     76.02%     74.46%
बदनावर     83.20%     86.14%
बमौरी     78.84%     79.63%
भांडेर     72.59%     69.55%
ब्यावरा     81.77%     80.78%
डबरा     66.68%     68.64%
दिमनी     61.06%     70.34%
गोहद     54.42%     59.33%
ग्वालियर     56.15%     63.37%
ग्वालियर पूर्व     48.15%     58.18%
हाटपिपल्या     83.66%     85.57%
जौरा     69.00%     72.30%
करैरा     73.68%     73.62%
मलहरा     68.06%     72.13%
मंधाता     73.44%     78.98%
मेहगांव     61.18%     63.82%
मुरैना     57.80%     63.92%
मुंगावली     77.17%     75.02%
नेपानगर     75.81%     77.77%
पोहरी     76.02%     75.92%
सांची     68.87%     75.37%
सांवेर     78.01%     80.97%
सुमावली     63.04%     71.83%
सुरखी     71.97%     75.77%
सुवासरा     82.61%     82.67%
कुल     69.68%     72.93%
Chania