Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म

मंदसौर जनसारंगी।
बुधवार को मंदसौर सहित पूरे जिले भर में उत्सवी माहौल था। रंग-बिरंगे परिधानों में सुसज्ज्ाित और नयनाभिराम श्रृंगार किए महिलाएं पूजा की थाली हाथ में लिए चन्द्रमा की पूजा की इससे पहले पूरे दिन निर्जल रहकर अपने पति की लंबी आयु की कामना की।
हर वर्ष दीपावली से पहले करवा चौथ का पर्व महिलाएं उत्साह से मनाती है इस दिन पूरे दिन निर्जल रहकर व्रत किया जाता है और रात को चन्द्रमा उदय के बाद पूजन कर अपने पति के हाथों से व्रत को खोला जाता है। पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं इस व्रत को करती है। महिलाओं के लिए विशेष महत्व के इस पर्व को लेकर सुबह से ही बाजार में उत्सवी नजारा था। घंटाघर से लेकर गांधी चौराहे तक जगह-जगह करवे और पूजन सामग्री की दूकाने सजी हुई थी। जहां महिलाओं की भारी भीड़ थी। शाम होते ही महिलाएं चांद के उदय होने का इंतजार कर रहीं थीं। हालांकि प्रतिवर्ष शहर में कई जगहों पर एक साथ करवा चौथ पूजन और उजमन के आयोजन किए जाते है लेकिन इस वर्ष कोरोना ग्रहण के कारण सार्वजनिक आयोजन तो नहीं हुए लेकिन महिलाओं ने घर में ही रहकर उत्साह के साथ पर्व को मनाया और अपने पति की लंबी आयु की कामना की। महिलाओं ने विधि विधान के साथ पूजा करते हुए करवा चौथ व्रत की कथा को भी सूना । पर्व को लेकर महिलाओं में अपार उत्साह देखा गया। एक दिन पहले मंगलवार को सुबह से देर शाम तक महिलाओं ने आभूषण, साडियां, करवा आदि की खरीदारी की। बाजार में तरह-तरह के कलश व करवा स्पेशल थाल खूब खरीदे। इसके साथ ही ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाएं सजने संवरने के लिए पहुंचीं। आज भी दिनभर पार्लरों में भी भीड़ रही। करवा चौथ पर्व को लेकर नवविहिता से लेकर शादी के तीसवां या चालिसवां करवा चौथ मना रही महिलाओं में भी खासा उत्साह देखा गया। महिलाओं का कहना है कि करवा चौथ पर्व का इंतजार रहता है। यह पर्व मनाते हुए कब 25 और 50 वर्ष बीत गए पता ही नहीं चला। अब हर ओर त्यौहार की खुशियां देखने को मिल रही थी।
Chania