Monday, May 6th, 2024 Login Here
उधारी के रुपए के बदले मांगी बाइक, नही दी तो मारी गोली मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग शक्तिशाली बना नप के कर्मचारी हड़ताल पर, दोनो पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता

6 महिने में 1100 ट­ांसफार्मर बदले,विघुत बाधा रोकने की पूरी तैयारी
मन्दसौर जनसारंगी।
मन्दसौर में दीपावली पर बिजली की खपत बढने को लेकर बिजली कंपनी ने ठोस व्यवस्था को लेकर अभियान चलाया हुआ है। 400 मेगावाट बिजली का उपयोग इन दिनों में आसानी से हो सकेगा।
दीपावली पर विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए विद्युत वितरण कंपनी खास तैयारियों में जुटी हुई है। दीपावली के 5 दिनी त्योहार पर धनतेरस से ही बिजली की मांग सबसे अधिक रहेगी। इसी को देखते हुए ट­ांसफॉर्मर सुधारने और लाइन दुरुस्त करने सहित अन्य कार्य पूर्ण किए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार दीपावली के त्योहार पर मंदसौर जिले 400 मेगावॉट बिजली की खपत प्रतिदिन होगी। अन्य दिनों में जिले में प्रतिदिन औसत 250 से 270 मेगावॉट बिजली खपत होती है। पिछले साल दीपावली पर 375 मेगावाट बिजली खपत हुई थी।
ट­ांसफार्मर बदलने का काम जोरो पर
पिछले दो माह में 500 से अधिक ट­ांसफॉर्मर बदले गए हैं। जबकि एक अप्रैल से अब तक जिले में 1100 ट­ांसफॉर्मर जिलेभर में बदले जा चुके हैं। विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों के अनुसार इस वर्ष दीपावली पर 400 मेगावॉट बिजली प्रतिदिन खपत होने का अनुमान है।इसी को लेकर जिलेभर में विशेष तैयारियां चल रही हैं। ट­ांसफॉर्मर सुधारने के साथ ही अन्य सभी कार्य पूर्ण किए जा रहे हैं ताकि दीपोत्सव पर विद्युत व्यवस्था बेहतर बनी रही।

Chania