Monday, May 6th, 2024 Login Here
उधारी के रुपए के बदले मांगी बाइक, नही दी तो मारी गोली मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग शक्तिशाली बना नप के कर्मचारी हड़ताल पर, दोनो पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता

संसदीय क्षेत्र सेवा श्रेणी में हुए सम्मानित
मंदसौर -भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं क्षेत्रिय सांसद सुधीर गुप्ता को भारत गौरव फाउंडेशन द्वारा लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्है यह पुरस्कार संसदीय क्षेत्र की सेवा श्रेणी में प्राप्त हुआ।
भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन पिछले तीन वर्षों से समाज उत्थान व राष्ट्र निर्माण में कार्यरत बहुमुखी प्रतिभाओं को सम्मानित करने का अतुल्य कार्य कर रही है। फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच प्रदान कर, उन्हें उनकी उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत करना है, जिनसे उनमें ऐक नई उर्जा का संचार हो और वह पुनः अपने कार्यक्षेत्रों में और अधिक प्रयास करें। इसी को लेकर भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन द्वारा भारत गौरव पुरस्कार का तीसरा संस्करण नई दिल्ली स्थित होटल शंगरी-ला-इरोज में आयोजित किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्य मंत्री जहाजरानी, बंदरगाह व जलमार्ग मंत्रालय (स्वतंत्र प्रभार) मनसुख मांडविया व केन्द्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते मौजूद रहे व कार्यक्रम को सार्थकता प्रदान की। वहीं सुधीर गुप्ता, सांसद, किरीट भाई सोलंकी, सांसद, डॉ. सत्यपाल सिंह, सांसद, रमेश चन्द्र कौशिक, सांसद बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
भारत गौरव पुरस्कार समारोह की लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड की श्रृंखलाओं में संसदीय सेवा की श्रेणी में सांसद सुधीर गुप्ता को सम्मानित किया गया। सांसद सुधीर गुप्ता ने पुरस्कार को क्षेत्र की जनता व कार्यकर्ताओं को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होने कहां कि जनता का साथ और कार्यकर्ताओं का परिश्रम मुझमें उर्जा का संचार करता है। यह पुरस्कार मैं उन्हीं को समर्पित करता हॅूं। मैं हमेशा संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित हॅंूं।

Chania