Monday, May 6th, 2024 Login Here
उधारी के रुपए के बदले मांगी बाइक, नही दी तो मारी गोली मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग शक्तिशाली बना नप के कर्मचारी हड़ताल पर, दोनो पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता

मंदसौर जनसारंगी।
 दिव्यांग युवती से नौकरी दिलाने के नाम पर 1 लाख 61 हजार रुपए कांग्रेस नेत्री वर्षा सांखला ने ठग लिए। इसके बाद उसकी नौकरी भी नहीं लगवाई। ठगी का शिकार महिला ने कोतवाली पुलिस में शिकायत की। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला कांग्रेस नेत्री वर्षा सांखला पर धोखाध़डी का मामला दर्ज किया है। हालांकि इस पूरे मामले से कांग्रेस ने पल्ला झाड़ लिया है।
पुलिस ने बताया कि खानपुरा निवासी राधाबाई पति ओमप्रकाश माली से वर्षा सांखला का संपर्क नवंबर 2020 में हुआ था इस दौरान उसने खुद की पहुंच भोपाल तक बताकर अपने झांसे में ले लिया और दिव्यांग बेटी आरती की मंदसौर खाद्य विभाग में दिव्यांग कोटे से नौकरी दिलाने की बात कहीं। इसके एवज में रुपए भी मांगे। वर्षा ने 23 नवंबर 2020 से 15 दिसंबर 2020 तक पीडिता से एक लाख पचास हजार रुपए ले लिए। इसके बाद बोला कि कलेक्टर कार्यालय में जिनको रिश्वत देना थी, मैने दे दी है। अब आगे भोपाल का काम बाकी है। बाद में वर्षा महिला से रुपए लेकर भोपाल भी गई। वहां उसने पांच हजार रुपए उसके खर्चे के लिए और एक हजार रू खर्चा अलग से लिया। कुल मिलाकर एक लाख इकसठ लाख की धोखाधड़ी पीडिता के साथ की गई। कोतवाली पुलिस ने इस मामले मेें प्रकरण दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेत्री इसी तरह की धोखाधडी इससे पहले भी कर चूकी है। हालांकि इस पूरे मामलें से कांग्रेस ने पल्ला झाड़ लिया है।

Chania