Monday, May 6th, 2024 Login Here
उधारी के रुपए के बदले मांगी बाइक, नही दी तो मारी गोली मोदी सरकार की नीतियों से हर वर्ग शक्तिशाली बना नप के कर्मचारी हड़ताल पर, दोनो पर पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता

 सिंधिया ने कहा- कृषि कानूनों से किसानों को आर्थिक आजादी मिलेगी
जनसारंगी न्यूज

उज्जैन  ।  उज्जैन में एमपी के भाजपा विधायकों के दो दिनी प्रशिक्षण का पहला दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के दो घंटे के बौध्दिक के बाद समाप्त हो गया। सीएम शिवराज ने शाम छह बजे से शुरू हुए तीसरे सत्र में हमारा आचरण, व्यवहार एवं व्यक्तित्व विकास विषय पर विधायकों को पाठ पढ़ाया। इससे पहले दोपहर 12.18 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरोत्तम मिश्र, प्रहलाद पटेल, ओमप्रकाश धुर्वे,फग्गन सिंह कुलस्ते, पंकजा मुंडे ने दीप प्रज्जवलित कर प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि कार्यकर्ता लालटेन की तरह होते हैं। कई बार लालटेन की कांच पर धूल जम जाती है, जिसके कारण उसका प्रकाश मध्दम पड़ जाता है। कांच साफ करते ही प्रकाश फैलने लगता है। ठीक इसी तरह प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं के विजन को साफ किया जाता है। उन्होंने कहा कि जब हम समाज में जाते हैं तो हमारा व्यक्तित्व ही हमारी पहचान बनती है। यही चुनाव में जीत का मूलमंत्र है।
समाज और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही राजनीतिक जीवन की सफलता होती है। अगर हम जनता की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरते हैं तो जनता हमें चुनाव में हराने का काम करती है। जनता के बीच लोकप्रियता हासिल करने के लिए बहुत त्याग की आवश्यकता होती है। इसलिए जनता के बीच बने रहना चाहिए।
सुबह उद्धाटन सत्र से पहले मुख्यमंत्री ने उज्जैन विकास गाथा प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा सत्र चार बजे शुरू हुआ। यह पांच बजे तक चलेगा। इस सत्र को प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने संबोधित किया। इससे पहले प्रथम सत्र को सुहास भगत और ज्योतिरादित्य ने संबोधित किया। यह सत्र दोपहर 2.30 बजे से 3.30 बजे तक चला। विषय था, जनप्रतिनिधियों और संगठन के साथ समन्वय बनाना। इस सत्र की अध्यक्षता प्रहलाद पटेल और मंच का संचालन  मंदसौर विधायक यशपालसिंह सिसौदिया ने किया ।प्रशिक्षण वर्ग के पहले दिन का आखिरी यानि तीसरा सत्र शाम छह बजे से शुरू हुआ। इस सत्र का विषय है, हमारा आचरण, व्यवहार एवं व्यक्तित्व विकास। एक घंटे के इस सत्र को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित किया।
वर्ग का चौथा सत्र शनिवार सुबह 10-11 बजे तक चलेगा। इस सत्र को शिवप्रकाश जी संबोधित करेंगे। इसका विषय विचार परिवार रहेगा। पांचवे सत्र में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर विधायकों को सदन में उनकी भूमिका कैसी हो, कार्यालय और सोशल मीडिया के उपयोग की ट­ेनिंग देंगे। यह सत्र दोपहर 11.30 बजे से 12.30 बजे तक चलेगा। इस सत्र की अध्यक्षता विश्वेश्वर टुडू करेंगे।
उसके बाद प्रशिक्षण वर्ग का समापन सत्र होगा। जो दोपहर एक बजे से दो बजे तक होगा। इसमें राष्ट­ीय परिदृश्य और सोशल मीडिया पर चर्चा होगी। इस सत्र को मुरलीधर राव संबोधित करेंगे। समापन सत्र की अध्यक्षता कैलाश विजयवर्गीय करेंगे।
इधर, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रशिक्षण शिविर में जाने से पहले बाबा महाकाल के गर्भगृह के बाहर से ही दर्शन किए। उन्होंने कहा हम सभी जनसेवक हैं। हमारा दायित्व है कि हम सभी जनता से जुड़े रहें। दिल्ली के पास चल रहे किसान आंदोलन को लेकर सिंधिया ने स्पष्ट किया कि कानून किसानों के हित में हैं। मैंने अपना मत संसद के पटल पर रखा है। किसानों को राजनीतिक आजादी तो मिल गई थी, लेकिन आर्थिक आजादी इन कानूनों के माध्यम से दी गई है। यह 70 वर्षों में पहली बार हुआ है। इन कानूनों से किसानों को उनका हक देने की कोशिश की गई है। वो अपनी उपज कहीं भी बेच सकते हैं। किसी से भी कॉट­ेःट कर सकते हैं।
इससे पहले उन्होंने कहा कि महाकाल मंदिर के साथ सिंधिया राजघराने की पुरानी भावनाएं जुड़ी हैं। उन्होंने बताया कि वित्ता आयोग से मंदिर के जीर्णोध्दार के लिए 75 करोड़ की मांग की थी जिसे आम बजट में शामिल कर लिया गया है।
राहुल गांधी में मैन्यूफैःचरिंग डिफेःटरू नरोत्ताम
एमपी के गृहमंत्री नरोत्ताम मिश्र ने राहुल गांधी को मैन्यूफैःचरिंग डिफेःट बताया। उन्होंने दिग्विजय सिंह के उस ट्वीट (कांग्रेस के युवाओं को जनता के बीच में जाना चाहिए) पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस के युवा जनता के बीच जाने के बजाए बार-बार इटली चले जाते हैं। एक सवाल के जवाब में मिश्र ने कहा कि देश की संपत्तिा को नुकसान पहुंचाने का हक किसी को नहीं है। उन्होंने फिर दोहराया कि जिस घर से पत्थर आएंगे, पत्थर वहीं से निकाले जाएंगे। इससे पहले मिश्र ने गुप्त नवरात्रि पर्व हरसिध्दि माता मंदिर में दर्शन किए।




Chania