Thursday, May 2nd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म

कन्यापुजन के साथ हुआ शुभारम्भ, महिला अपराधों पर अब यहीं से होगी कार्रवाहीं
मंदसौर जनसारंगी।
आज  जिला मंदसौर में पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में महिला पुलिस थाना का शुभारंभ किया गया।  थाने का शुभारंभ हरदीप सिंह डंग, नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय तथा पर्यावरण मंत्री, सांसद मंदसौर-नीमच  सुधीर गुप्ता जी की उपस्थिति में शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर मंदसौर मनोज पुष्प एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ चैधरी एवं जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे महिला थाने के प्रथम थाना प्रभारी के रूप में निरीक्षक सुश्री पवित्रा शर्मा रहेगी। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन के साथ किया गया।
कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह जी डंग, नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा मंत्रालय तथा पर्यावरण मंत्री, मध्यप्रदेश शासन द्वारा बताया गया कि महिलायें अपनी समस्याएं आसानी से एवं खुलकर व्यक्त कर सकेंगी, जिससे उनकी समस्या का उचित समाधान मिल पायेगा। एवं समस्त जिले के किसी भी थाने में महिला संबंधी अपराध दर्ज हो तो उसकी सूचना जिले के महिला थाने पर भी दी जाये। एवं सोशल मीडिया अपराधों को लेकर जल्द सुनवाई हेतु उचित योजना बनानें को कहा।  मंदसौर-नीमच सुधीर गुप्ता जी के द्वारा बताया गया कि यह थाना जिले का सबसे बडा थाना है। महिला अपराध के प्रति ऐसे थानों में महिलाये अपनी समस्याएं बैखौफ होकर बता पायेंगी। एवं बताया कि महिला थाना का स्टॉफ महिला अपराध कम करने का प्रयास करे। कोई पीडित महिला थाने आये और बिना अपराध पंजीबद्ध करे आपसी सहमति से यहा से प्रसन्न होकर जाये। ऐसे संतुष्टी एवं प्रसन्नता के अनुपात का भी समय समय पर अवलोकन करते रहे।
   कलेक्टर मंदसौर मनोज पुष्प के द्वारा बताया गया कि म0प्र0 शासन जेंडर सेंसिटीवीटी को लेकर हरसंभव कार्य कर रही है। महिलाये अपनी समस्याएं पुरूष कर्मचारी की उपस्थिति में अपनी समस्याएं खुलकर नही बता पाती है। महिला थाने के स्थापित होने के बाद यह समस्या दूर हो जायेगी। महिलाओं की स्थिति मजबूत हो इस हेतु म0प्र0 सरकार के द्वारा हरसंभव प्रयास किये जा रहे है। महिला थाने की स्थापना इसी क्रम में एक प्रयास है। इस पहल से हम महिला सशक्तिकरण की ओर एक और प्रयास कर रहे है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चैधरी जी के द्वारा बताया गया कि महिलाओं संबंधित अपराधों में कमी लाने के एवं महिला संबंधित अपराधों के त्वरित निराकरण किये जाने के उद्देश्य से महिला थानों की स्थापना की गई है।      
प्रथम थाना प्रभारी पवित्रा शर्मा
 महिला थाने की प्रथम थाना प्रभारी के रूप में निरीक्षक सुश्री पवित्रा शर्मा थाना प्रभारी रहेंगी तथा महिला थाने की प्रथम पर्यवेक्षण अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक महिला अपराध सुश्री किरण चैहान होगी। इस नवीन महिला थाना भवन में महिलाओं से संबंधित समस्त अपराधों के पंजीयन के अतिरिक्त मानव तस्करी, मानव व्यापार ,देह व्यापार, गुमशुदगी से संबंधित अपराधों की विवेचना एवं इसके साथ ही परिवार परामर्श केंद्र तथा वी केयर फॉर यू का भी संचालन किया जाएगा।
थाना खुलते ही महिला उत्पीडन का अपराध हुआ दर्ज
मंदसौर में महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए जिले का पहला थाना प्रारम्भ हुआ इसके पहले ही दिन यहां महिला उत्पीडन का मामला भी दर्ज हो गया जिसमें पुलिस ने महिला की शिकायत पर विवाहिता के सास, ससुर एवं पति के विरूद्व दहेज प्रताड़ना का मामला पंजीबद्व किया है।
मंदसौर निवासी विवाहिता ने महिला थाना पर अपने ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि ढाई वर्ष पूर्व उसका विवाह मंदसौर में हुआ था इसके बाद से ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे है और संतान नहीं होने के कारण मानसिक रूप से भी प्रताड़ित करते है। उसका पति शराब पिकर उसके सास-ससुर के साथ मिलकर प्रताड़ित करता है। इस पर पुलिस ने पति, सास, ससुर पर धारा 498-ए के तहत प्रकरण पंजीबद्व किया है।

Chania