Thursday, May 2nd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म

उज्जैन जनसारंगी।
राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को मोदी कैबिनेट में जगह मिलना लगभग तय हो गया है। सिंधिया ने मंगलवार सुबह उज्जैन में महाकाल के दर्शन किए। इसके एक दिन पहले सिंधिया ने मंदसौर में राजाधिराज भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन कर विशेष पूजा अर्चना की। सिंधिया जैसे ही महाकाल मंदिर से बाहर निकले, भाजपा हाईकमान से फोन आ गया। इसके बाद सिंधिया ने आगे के कार्यक्रम निरस्त कर दिए और दोपहर में सीधे दिल्ली के लिए रवाना हो गऐ।
सिंधिया ने उज्जैन में कहा- मुझे महाकाल मंदिर में दर्शन करने का सौभाग्य मिला। मेरी यही कामना है कि कोरोना के युद्ध में मानव जाति को भगवान आशीर्वाद प्रदान करें। हालांकि दिल्ली बुलाए जाने के सवाल को वे टाल गए। उनके एक समर्थक नेता ने बताया कि सिंधिया ने मंगलवार के सभी कार्यक्रम निरस्त कर दिए हैं।
सूत्रों ने बताया कि सिंधिया का केंद्र में मंत्री बनना तय है, लेकिन उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया जाएगा या फिर स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री के रूप में कोई मंत्रालय दिया जाएगा, इसको लेकर फिलहाल संशय है। रतलाम में भी सिंधिया से इसे लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं दौरे पर हूं और जनता के बीच उनका सुख-दुख बांट रहा हूं। मैं भाजपा का एक आम कार्यकर्ता हूं और उसी शैली में काम कर रहा हूं।
अटकलों के बीच सिंधिया मध्यप्रदेश में लगातार सक्रिय हैं। बीते एक महीने के अंदर वह तीसरी बार यहां आए हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद पहली बार वे मालवा के समर्थकों से मिल रहे हैं। नीमच और मंदसौर में भी उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात की है। इन दोनों जगहों पर उन्हें विरोध का भी सामना करना पड़ा है।
सिंधिया समर्थक एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि सिंधिया को रेलवे की कमान मिल सकती है। हालांकि उन्हें शहरी विकास या मानव संसाधन जैसे अहम मंत्रालय दिए जाने की भी चर्चा है। उन्हें भाजपा में शामिल हुए 15 महीने हो चुके हैं। अब भाजपा उनसे किया वादा पूरा करने जा रही है। इसके संकेत दिल्ली से लेकर मध्यप्रदेश तक हैं। अगर कोरोना न आया होता तो सिंधिया 2020 में ही मोदी कैबिनेट के मंत्री बन चुके होते।

Chania