Friday, May 3rd, 2024 Login Here
कांग्रेस प्रत्याशी श्री गुर्जर ने मल्हारगढ विधानसभा में किया जनसंपर्क 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने की गांरटी दी प्रधानमंत्री मोदी ने डॉक्टर का अपहरण, 20 लाख फिरौती मांगी, सीबीएन जवान सहित तीन आरोपी गिरफ्तार गांधीसागर का आशियाना भाने लगा गिद्दों को, बड़ी संख्या आईपीएल क्रिकेट सट्टे में फरार आरोपी पायलट गिरफ्तार पिकअप में तरबूज के नीचे 11 बैग में भरकर रखा 159 किलो डोडाचूरा जब्त, एक गिरफ्तार भाजपा की मोदी सरकार में सडकों के आधुनिकरण ने गांवो की तस्वीर बदल दी 500 वर्षो के संघर्ष के बाद भगवान राम को विराजित किया मोदी सरकार नें लोकतंत्र का आकाशदीप से जगमगाया मंदसौर शहर कार से 120 किलो डोडाचूरा जप्त, आरोपी गिरफ्तार कार से डेढ किलों अफीम के साथ पंजाबी गिरफ्तार गोली चलने के 24 घंटे बाद भी नहीं लगा हमलावरों का पता मंदसौर संसदीय क्षेत्र में साकार हुआ विकास का नारा, योजनाओं का मिला लाभ धनीये के बोरो के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा डोडाचुरा जप्त मन्दसौर जिले के 5 समेत इंदौर में 8 मुस्लिमों ने अपनाया हिन्दू धर्म

पिपलिया के अयोध्या बस्ती का मामला
पिपलिया स्टेशन (जेपी तेलकार)।
 जहरीली शराब पीने के बाद लगातार मौतों व बीमार होने का सिलसिला जारी है। रविवार को उदयुपर भर्ती एक महिला इलाज के बाद पिपलिया आई, जिसकी आंखों की रोशनी चली गई। जानकारी के अनुसार गत् 24 जुलाई को अयोध्या बस्ती की एक महिला ने पड़ोसी बुजुर्ग कारुसिंह से शराब का क्वार्टर मंगलवाकर पीया था। उसके बाद से ही तबीयत बिगड़ गई। महिला को मंदसौर जिला अस्पताल भर्ती कराया, हालत में सुधार नही होने पर उदयपुर रेफर किया था। उदयपुर में इलाज के बाद महिला की स्थिति में सुधार हुआ, लेकिन आंखों की रोशनी चली गई। महिला के पति ने बताया कि उदयपुर में इलाज के बाद आंखों की रोशनी नही आई, डाॅक्टर ने भी घर ले जाने की सलाह दी। 26 वर्षीय इस महिला के 10 माह की लड़की व ढ़ाई व पांच वर्षीय पुत्र है, जिनके देखभाल को लेकर समस्या उत्पन्न हो गई है। सूचना पर चोकी पुलिस पहंुची, महिला के बयान लिए वहीं पटवारी दिग्विजयसिंह ने भी घर पहंुचे जानकारी ली। महिला को मसाला शराब का क्वार्टर देने वाले कारुसिंह ने पुलिस को बताया कि वह कृषि मंडी के पास शराब ठेके से शराब लाया था।  
डाॅ. निशांत शर्मा का कहना, आंखांे की रोशनी आने की संभावना नही-
डाॅ. निशांत शर्मा बताते है शराब बनाने के लिए नशे के लिए कुछ मात्रा में इथेनाॅल का इस्तेमाल किया जाता है। यह भी ज्यादा मात्रा में होने से शरीर को नुकसान होता है। लेकिन जहरीली शराब में मिथाइल अल्कोहल का इस्तेमाल हो रहा है, जो जानलेवा है। यह शरीर को काफी नुकसान पहंुचाता है, आंखों के पर्दे पर खून के थक्के जमा देता है। मिथाइल अल्कोहल इस्तेमाल से जिनके आंखों की रोशनी चली गई है। उनकी रोशनी वापस आने की संभावना अब नही है !
अभी भी बिक रही जहरीली शराब-
सूचना पर महिला के घर पहंुचे ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शर्मा ने आरोप लगाया कि लगातार मौतें हो रही है व शराब पीने से लोग बीमार हो रहे है, बावजूद इसके जहरीली शराब बिक रही है, पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। शर्मा ने बताया प्रशासन ने अभी तक पीड़ित परिवार को सहायता राशि भी नही दी है। जहरीली शराब से मरने व बीमार होने वाले अधिकांश लोग गरीब, मजदूर है। अधिकांश बीमार व मृतकों ने शासकीय ठेके से शराब लाकर पीने के बाद तबीयत खराब होना व आंखों की रोशनी चले जाना बताया है। इसके लिए शासन जिम्मेदार है। जहरीली शराब से पीड़ित व्यक्तियों को शासन 2-2 लाख रुपए व मृतकों के परिजनों को 25-25 लाख रुपए मुआवजा प्रदान करें। साथ ही जिनकी आंखों की रोशनी चली गई है, उनका भी इलाज का खर्च शासन उठाए।





जहरीली शराबकांड में अब तक 10 गिरफ्तारी, 8 पुलिस रिमाण्ड पर, 2 जेल पहंुचे, मुख्य सरगना की तलाश
पिपलिया स्टेशन (जेपी तेलकार)। जहरीली शराबकांड में पुलिस ने ईनामी बदमाशों सहित 5 और लोगों को गिरफ्तार किया। जिन्हें न्यायालय ने पुलिस रिमाण्ड पर सौंपा है। दो आरोपी पहले की पुलिस रिमाण्ड पर है। वहीं दो जेल में है। जहरीली शराब बेचने के मामले में पुलिस ने रविवार रात्रि फरार ईनामी बदमाश खंखराई निवासी महिलपालसिंह व उसके बेटे गजेन्द्रसिंह के साथ ही पिपलिया फाटक मोहल्ला निवासी सतीश चोधरी, ढ़ाबा संचालक प्रहलाद डाबी, सोनी निवासी महेन्द्रसिंह पिता जुुझारसिंह को गिरफ्तार किया। पांचों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने पर दो दिन पुलिस रिमाण्ड पर सौंपने के आदेश हुए। वहीं मामले में पूर्व में गिरफ्तार सुजानपुरा निवासी जितेन्द्रसिंह राजपूत, जेतपुरा निवासी लाला उर्फ भंवरसिंह राजपूत, खात्याखेड़ी निवासी जगदीश सैनी पहले से पुलिस रिमाण्ड पर चल रहे है। सुजानपुरा निवासी जयपालसिंह को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। वहीं सोमवार को रिमाण्ड अवधि समाप्त होने के बाद खंखराई निवासी पिंटूसिंह को भी जेल भेजने के आदेश हुए।
मुख्य सरगना तक पहंुचने में नाकाम पुलिस:-
पुलिस अभी तक जहरीली शराब को सप्लाय करने व बेचने के मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन मुख्य सरगनाओं तक अभी तक नही पहंुच पाई है। सूत्रों के अनुसार जहरीली शराब के मामले में श्यामसिंह व राजेन्द्रसिंह की पुलिस तलाश कर रही है, इनके पकड़े जाने के बाद ही पता लग पाएगा कि शराब कैसे और कहां बन रही है।

Chania